Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

युगांडाई महिलाओं का बयान, गलत धंधे में धकेला गया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली (आईएएनएस) , 04 Feb 2014

Last updated on: Feb 04, 2014, 00:00 IST

दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती के मध्य रात्रि के छापे पर विवाद जारी रहने के बीच तीन युगांडाई महिलाओं ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस को बताया कि नौकरी दिलाने का झांसा देकर प्लेसमेंट एजेंसी ने उन्हें सेक्स और नशे के दलदल में फंसा दिया। महिला ने पुलिस उपायुक्त (दक्षिण और दक्षिणपूर्व) नीला मोहन के पास शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उसने कहा है कि इस तरह की कई प्लेसमेंट एजेंसियां दिल्ली में और आसपास संचालित हो रही हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने साकेत जिला अदालत से आदेश हासिल करने के बाद मंगलवार को महिलाओं के बयान कलमबंद किए। तीनों महिलाओं ने यह भी कहा कि सोमनाथ भारती की छापेमारी के बाद कुछ लोगों ने उन पर पुलिस में मामला दर्ज कराने का दबाव दिया था। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने खिड़की एक्सटेंशन में स्थानीय लोगों की शिकायत पर छापेमारी की थी। इस छापे के दौरान पुलिस के असहयोगी रवैए के खिलाफ दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने धरना दिया और छापे में कथित रूप से ज्यादती की शिकार बनी युगांडाई महिलाओं ने अदालत में मंत्री के साथ आए लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद दिल्ली की आप सरकार और कानून मंत्री सोमनाथ सभी विपक्षी दलों के निशाने पर रहे। इतना ही नहीं, दिल्ली महिला आयोग के साथ भी दिल्ली सरकार का टकराव हुआ।

 

Tags: somnath bharti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD