Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

बर्फ में फंसे लोगों को बचाने संकरी घाटियों में उतरे आकाश के प्रहरी

बर्फ से ढकी गगनचुंबी चोटियों के बीच वायु सेना के जांबाजों ने भरी उड़ान, छोटा दड़ा में 6 दिनों से फंसी 10 महिलाओं और 3 बच्चों को निकाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 27 Sep 2018

Last updated on: Sep 27, 2018, 00:00 IST

कई फुट बर्फ से ढकी गगनचुंबी चोटियों से घिरी लाहौल-स्पिति जिले की संकरी घाटियों में लगभग छह दिन से फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए आकाश के प्रहरियों ने वीरवार को भी एक के बाद एक कई उड़ानें भरीं। स्क्वाड्रन लीडर विपुल गोयल के नेतृत्व में भारतीय वायु सेना के एमआई-17 वी 5 हैलीकाप्टर ने खाद्य सामग्री के साथ सुबह करीब नौ बजे भुंतर हवाई अडडे से कुंजम दर्रे के अत्यंत दुर्गम क्षेत्र की ओर उड़ान भरी। शीशे की तरह आंखों को चुंधिया देने वाली सफेद गगनचुंबी पहाड़ियों के बीच से हैलीकाप्टर ले जाकर रेस्क्यू आपरेशन को अंजाम देना आसान नहीं दिख रहा था लेकिन वायु सेना के जांबाजों के लिए तो मानों यह बाएं हाथ का खेल हो। खतरों से खेलना तो शायद उनकी जिंदगी है। छतड़ू में फंसे लोगों को खाने के पैकेट गिराने के बाद हैलीकाप्टर जैसे ही छोटा दड़ा की ओर बढ़ा तो वहां लगभग छह दिन से फंसे लोगांे की मानों जान में जान आ गई हो। उनके लिए आकाश के प्रहरी वायु सेना के अधिकारी और जवान किन्हीं फरिश्तों से कम नहीं थे। चारों ओर बर्फ से ढकी छोटा दड़ा की बहुत ही संकरी घाटी में हैलीकाप्टर को हवा में रोककर वायु सेना के जांबाजों ने दस महिलाओं और तीन छोटे-छोटे बच्चों को लिफ्ट किया तो मानों उम्मीद खो चुके इन लाचार लोगों को नई जिंदगी मिल गई हो।

छोटा दड़ा में फंसे दर्जनों लोगों में से पहले इन महिलाओं और बच्चों को निकाला गया। हैलीकाप्टर में दाखिल होते ही जहां वे अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहे थे, वहीं भारतीय वायु सेना के जांबाजों का बार-बार आभार व्यक्त कर रहे थे। कुछ क्षण पहले तक अपने आपको लाचार महसूस कर रही इन महिलाआंे और बच्चों को अब वायु सेना के जांबाजों से नया जोश और हौंसला मिल चुका था। छोटा दड़ा से 10 महिलाओं व 3 बच्चों को निकालने के बाद इसी उड़ान से कुंजम दर्रा के नजदीक फंसे लोगों के लिए खाद्य सामग्री फंेकी गई। इसके पश्चात एमआई-17 वी 5 ने लाहौल घाटी के संतीगरी हैलीपैड से भी आठ अन्य लोगों को साथ लेकर कुल 21 लोगों को कुल्लू पहुंचाया। एमआई-17 वी 5 हैलीकाप्टर की इस महत्वपूर्ण उड़ान में स्क्वाड्रन लीडर विपुल गोयल की टीम में को-पायलट के रूप में मनोनीत धीमान, फ्लाइंग आफिसर अरुणव सिंह, सार्जेंट संतोष और सार्जेंट वीपी पांडे ने एक बार फिर भारतीय वायु सेना की उच्च परंपराओं के अनुसार अदम्य साहस और सर्वोच्च सेवाभाव का परिचय दिया। वायु सेना की यही टीम अब कुंजम दर्रे की अति दुर्गम तलहटटी में फंसे लोगों को निकालने के लिए भी उड़ान भरेगी। 

 

Tags: MILTARY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD