Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

अभिभावक दें बच्चों के लिए समय, नशे से बचने के लिए रहें सचेत : विकास धीमान

रोटरी क्लब पालमपुर धौलाधार ने स्पेक्ट्रम पब्लिक स्कुल में लगाया जागरूकता शिविर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पालमपुर , 27 Sep 2018

Last updated on: Sep 27, 2018, 00:00 IST

रोटरी क्लब पालमपुर धौलाधार व् स्पेक्ट्रम पब्लिक स्कुल घुग्गर स्थित इंटरैक्ट क्लब के सौजन्य से स्कुल  में नशामुक्ति व् यातायात नियमों पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें डी एस पी पालमपुर विकास धीमान एवं डिस्ट्रिक्ट गोवर्नर इलेक्ट 3070 सुनील नागपाल ने स्कूली बच्चों एवं अविभावकों का मार्ग दर्शन किया।  इस बारे में जानकारी देते हुए रोटरी क्लब धौलाधार के अध्यक्ष डाक्टर नवनीत सूद ने बताया कि आज कल बच्चों पर पढ़ाई का मनोवैज्ञानिक दबाब रहता है, वे अपने परिवार से दूर एवं अकेले रहना पसंद करते हैं, अविभावकों की भी अपेक्षाएं उनसे ज्यादा होतीं हैं और कई बार वे गलत संगति के कारण नशे के चंगुल में फंस जाते हैं, इस सब से हमारी भावी पीढ़ी बची रहे इसी कड़ी में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था.इस अवसर पर मुख्यतिथि डी एस पी पालमपुर विकास धीमान ने नशे से दुरी बनाये स्खने के लिए अविभावकों से बच्चों के लिए उचित समय देने का और उनपर नजर बने रखने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि यदि कोई गलती से नशे का आदि हो जाता है तो जिस प्रकार बीमार व्यक्ति को हम इलाज के लिए अस्पताल ले जाते हैं उसी प्रकार उसे नशामुक्ति केंद्र ले जाया जाता है और उसकी ज्यादा देखभाल की आवश्यकता होती है। उन्होंने बच्चों को यातायात के नियमों के पालन एवं पुलिस की इसमें भूमिका पर भी अपने विचार साँझा किय। डिस्ट्रिक्ट गोवर्नर इलेक्ट 3070 सुनील नागपाल ने अविभावकों से अपने बच्चे से मित्रतापूर्वक सम्पर्क बनाये रखने का आग्रह किया और बच्चों को पढ़ाई को एक औपचरिकता मात्र न समझने एवं अपनी रूचि के विषय ज्यादा पढ़ने पर जोर दिया।  उन्होंने सोशल मीडिया के सदुपयोग एवं दुरूपयोग पर भी बच्चों को जानकारी दी एवं स्कूली बच्चों को इसके कम प्रयोग एवं इंटरनेट फ्रॉड से सचेत रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर स्कुल के मेनेजिंग डायरेक्टर रमन अवस्थी, क्लब चर्टेड प्रेजिडेंट वाई आर बक्शी, सेक्रेटरी सावन ग्रोवर, पूर्व प्रेजिडेंट संजय राठौर, इंटरैक्ट प्रेजिडेंट अनन्य, अश्वनी नेतल, मनोज रत्न, स्कुल के शिक्षक, बच्चों के अविभावक एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। 

 

Tags: MIX HIMACHAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD