डीजी सीआरपीएफ राजीव राय भटनागर ने आज राज भवन में राज्यपाल सत्य पाल मलिक से मुलाकात की और राज्य में आंतरिक सुरक्षा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न मुद्दों के बारे में उन्हें बताया।राज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बनाए रखने के लिए सीआरपीएफ द्वारा निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की और सभी मोर्चों पर निगरानी बढ़ाने पर बल दिया।