Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

नरेंद्र मोदी ने राफेल सौदे में गोपनीयता की शपथ का उल्लंघन किया : आनंद शर्मा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Sep 2018

Last updated on: Sep 23, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक उद्योगपति को नए सौदे की जानकारी उपलब्ध कराकर गोपनीयता की शपथ का उल्लंघन किया है, जो बाद में एचएएल के स्थान पर ऑफसेट साझेदार बन गया। अरुण जेटली की तरफ से एक बार फिर 36 राफेल विमानों की खरीद का बचाव करने के कुछ घंटे बाद, कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने प्रधानमंत्री के ऊपर लगे आरोपों का उनसे जवाब मांगा। शर्मा ने मोदी के अप्रैल 2015 में 126 विमानों के बदले 36 विमानों को खरीदने के अंतरसरकारी सौदे की घोषणा के मद्देनजर कहा, “प्रधानमंत्री से सवाल यह है कि कैसे यह सूचना बाहर आई कि वह फ्रांस जाएंगे और सौदा बदलेंगे?”उन्होंने कहा, “तब के विदेश सचिव एस. जयशंकर ने कहा था कि मोदी के फ्रांस दौरे के दौरान राफेल सौदा सरकार के एजेंडे में नहीं था। नए सौदे की घोषणा के बारे में कोई नहीं जानता था। यहां तक कि सुरक्षा पर मंत्रिमंडलीय समिति, भारतीय वायुसेना, मंत्रिमंडल और विदेश सचिव को भी इस निर्णय की जानकारी नहीं थी।”

शर्मा ने कहा, “सीधा आरोप प्रधानमंत्री के खिलाफ है कि उन्होंने गोपनीयता की अपनी शपथ का उल्लंघन किया। उनके अलावा किसी ने भी निजी कंपनी को यह जानकारी नहीं दी होगी कि वह सौदे को बदलने वाले हैं।”कांग्रेस नेता ने कहा, “यह साजिश है। केवल एक व्यक्ति को सौदे की जानकारी थी-बिना मंत्रिमंडल को बताए, बिना राजदूत को बताए उन्होंने उद्योगपति को सौदे की जानकारी दे दी और उनसे नई कंपनी बनाने को कहा।”शर्मा ने कहा कि ‘सदी के इस घोटाले’ का वैश्विक प्रभाव होगा। उन्होंने कहा, “हमने प्रधानमंत्री को चेताया था कि इस घोटाले का वैश्विक स्तर पर प्रभाव होगा। यह भारत की भौगोलिक सीमा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि विश्व की राजधानियों में गूंजेगा, और यही हो रहा है।” शर्मा ने कहा, “प्रधानमंत्री ने चुप्पी क्यों साध रखी है? वह सभी विषयों पर बोलते हैं, वह भाजपा और सरकार के मुख्य कैंपेनर हैं। इसलिए जब आरोप उनके खिलाफ हैं, तो उन्हें जवाब देना चाहिए, न कि उनके बदले किसी और को।”

 

Tags: Anand Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD