Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पड़ोसी पहले नीति लापरवाही के कारण बेपटरी हुई : आनंद शर्मा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Jul 2020

Last updated on: Jul 19, 2020, 00:00 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर पर निशाना साधते हुए कहा है कि बयानबाजी और ट्वीट्स से जमीनी हकीकत नहीं बदलते। विदेश नीति मेंगहराई होनी चाहिए। रणनीतिक साझेदारों के साथ संबंध गंभीरता की मांग करती है और इसे इवेंट मैनेजमेंट से संभाला नहीं जा सकता। आनंद शर्मा ने एक बयान में कहा, "एक दिशाहीन विदेश नीति का विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर द्वारा बचाव किया जाना अच्छा लगा। पड़ोसी प्रथम भारत की विदेश नीति की प्राथमिकता हुआ करती थी, लेकिन दुख है कि लापरवाही भरे रवैये के कारण यह पटरी से उतर गई।"कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार अपना पीठ थपथपा सकती है, लेकिन इतिहास आपको परिणामों के आधार पर परखेगा।कांग्रेस की तरफ से यह हमला विदेश मंत्री द्वारा विदेश नीति के प्रमुख मुद्दों पर राहुल गांधी की बातों का खंडन किए जाने के बाद आया है। राहुल ने शुक्रवार को एक वीडियो में विदेशी नीति पर सवाल उठाए थे।राहुल गांधी को जवाब देते हुए जयशंकर ने कहा था, "राहुल गांधी ने विदेश नीति पर सवाल उठाए हैं। यहां कुछ जवाब हैं। हमारी प्रमुख साझेदारी और मजबूत हुई है और अंतर्राष्ट्रीय कद बढ़ा है। 

अमेरिका, रूस, यूरोप, जापान के साथ लगातार शिखर बैठकें और अनौपचारिक बैठकें हो रही हैं। भारत चीन के साथ अधिक समान शर्तो और राजनीतिक रूप आदान-प्रदान कर रहा है। विश्लेषकों से पूछ लीजिए।"लेकिन आनंद शर्मा ने यह जानना चाहा कि भारत के संबंध पड़ोसियों के साथ क्यों गिरावट पर हैं। उन्होंने कहा, "भारत और नेपाल के बीच संबंध ऐतिहासिक रूप से विश्वास, मित्रता और आपसी सम्मान पर टिका रहा है। मौजूदा तकरार और तनाव एक राष्ट्रीय चिंता की बात है। विदेश मंत्री के पास नकारने का विकल्प नहीं है, बल्कि विफलताओं के लिए उन्हें जवाब देना चाहिए।"शर्मा ने मुंबई आतंकी हमले का जिक्र करने के लिए भी जयशंकर पर हमला बोला और कहा कि यह बिल्कुल गलत है।उन्होंने कहा, "भारत के राजदूत और वरिष्ठ राजनयिक के रूप में वह भारत के रुख को रख रहे थे, राजनीतिक लाभ के लिए वह आलोचना कर रहे है। भारत का जवाब जोरदार था और अंतर्राष्ट्रीय समर्थन् से पाकिस्तान बेनकाब और अलग-थलग हो गया था।"शर्मा ने कहा कि पक्षपातपूर्ण प्रोपागंडा के लिए बालाकोट, उरी और भारतीय सेना के हरेक बहादुरी भरी कार्रवाइयों का इस्तेमाल क्यों? उनपर हरेक भारतीय को गर्व है।शर्मा ने कहा, "क्या मुझे याद दिलाना होगा कि भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना मई 2014 के पहले से हैं और उनकी बहादुरी व जांबाजी को दुनिया भर में सम्मान मिला है। सेना राष्ट्र की होती है और तिरंगे के अधीन लड़ती है।"कांग्रेस नेता ने कहा कि रक्षा बलों का राजनीतिकरण मत कीजिए। "राष्ट्रहित में सलाह दे रहा हूं। हमारे रक्षा बलों का राजनीतिकरण मत कीजिए।"

 

Tags: Anand Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD