Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

वरिष्ठ पत्रकार बलवंत तक्षक को 'छत्रपति अवार्ड-2018 से सम्मानित किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Sep 2018

Last updated on: Sep 23, 2018, 00:00 IST

साध्वी यौन शोषण मामले को उजागर करने वाले पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की याद में शुरू किया गया 'छत्रपति अवार्ड-2018' आज यहां आयोजित एक कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार बलवंत तक्षक को दिया गया. चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित समारोह में तक्षक को सम्मान के तौर पर एक प्रशस्ति पत्र और शॉल भेंट किया गया. इस मौके पर छत्रपति के बेटे अंशुल छत्रपति भी मौजूद थे.गौरतलब है कि साध्वी यौन शोषण मामला सबसे पहले छत्रपति ने सिरसा से छपने वाले अपने दैनिक अखबार 'पूरा सच' में प्रकाशित किया था. सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा की तरफ से इस तरह की ख़बरें छापे जाने पर छत्रपति को जान से मारने की धमकियां मिलीं, लेकिन उन्होंने धमकियां मिलने के बावजूद ख़बरें छापना बंद नहीं किया. कलम को धार देने की कीमत छत्रपति को अपनी जान दे कर चुकानी पड़ी. वर्ष 2002 में उनकी गोली मार कर हत्या कर दी गई.साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख बाबा गुरमीत सिंह राम रहीम को पंचकूला सीबीआई कोर्ट से 10-10 साल की सजा सुनाई जा चुकी है. इस समय बाबा रोहतक की सुनारियां जेल में सजा काट रहे हैं. छत्रपति की हत्या का मामला भी सीबीआई कोर्ट में विचाराधीन है. छत्रपति सम्मान समारोह में बोलते हुए उनके बेटे अंशुल छत्रपति ने उम्मीद जताई कि उन्हें अदालत से इन्साफ मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि इन्साफ के लिए लड़ी जा इस लड़ाई में उन्हें बहुत-सी बाधाओं का सामना करना पड़ा है, लेकिन मेरा मानना है कि जीत आखिर इन्साफ की ही होती है. उन्होंने कहा कि छत्रपति के हत्यारों को उनके किये की सजा मिल कर रहेगी. इस लड़ाई में साथ देने के लिए उन्होंने चंडीगढ़ के मीडिया का दिल से आभार व्यक्त किया.सम्मान समारोह में तक्षक ने कहा कि छत्रपति ने साध्वी यौन शोषण मामला उजागर कर ईमानदारी से अपने पत्रकारिता धर्म का पालन किया था. धमकियों के बावजूद न उनकी कलम झुकी और न रुकी, भले ही उन्हें अन्याय के खिलाफ कलम चलाने के लिए अपनी शहादत देनी पड़ी. उन्होंने कहा कि छत्रपति ने बड़ा जज्बा था अगर यह जज्बा पत्रकारिता के पेशे में कायम रहना चाहिए ताकि हम समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को ठीक से निभा सकें. इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक और बुलंद युवा परिवार के संयोजक रवि शंकर शर्मा ने कहा कि छत्रपति की याद में जुलाना से प्रज्ज्वलित की गई मशाल चंडीगढ़ पहुंच गई है और अगले साल छत्रपति अवार्ड-2019 के लिए सम्मान समारोह का आयोजन दिल्ली में किया जाएगा.समारोह में समाज सेवी रोहित दलाल, डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी अमित परमार, एडवोकेट दीपशिखा अरोड़ा,पत्रकार नलिन आचार्य और दीपकमल सहारण ने भी अपने विचार व्यक्त किये. इस मौके पर समाज की बेहतरी में अपने व्यक्तिगत योगदान के लिए डॉ. सोनिया, पल्ल्वी शर्मा, डॉ. राजवंती मान, विकास राणा, मुस्कान शर्मा, मुकेश लोहट और पत्रकार रघु आदित्य और गोविन्द परवाना को भी सम्मानित किया गया. 

 

Tags: PRESS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD