Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारतीय स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में क्रान्तिकारी बदलाव लायेगी आयुष्मान भारत योजना : किशन कपूर

कांगड़ा जिला के डेढ़ लाख परिवार होंगे लाभान्वित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 23 Sep 2018

Last updated on: Sep 23, 2018, 00:00 IST

खाद्य आपूर्ति मन्त्री किशन कपूर ने रविवार को धर्मशाला में आयुष्मान भारत योजना के दूसरे प्रमुख घटक प्रधानमन्त्री जन आरोग्य योजना का जिलाव्यापी शुभारम्भ करते हुए इसे भारतीय स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में क्रान्तिकारी बदलाव लाने वाली योजना करार दिया। उन्होंने कहा कि यह योजना सरकार प्रायोजित दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है जो देश के लगभग 50 करोड़ आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को हर साल पांच लाख रूपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करेगी। किशन कपूर ने कहा कि इस योजना से कांगड़ा जिला के लगभग डेढ़ लाख परिवार लाभान्वित होंगे, जिसका अर्थ है कि यहां करीब साढ़े 6 से 7 लाख तक की आबादी को योजना का सीधा लाभ मिलेगा।किशन कपूर ने इस योजना की देशव्यापी शुरुआत करने के लिये प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और शिमला से प्रदेश के लिये इस योजना का शुभारम्भ करने के लिये मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर का आभार जताया।उन्होंने कहा कि योजना के शुरू होने से अब खराब स्वास्थ्य के कारण खर्चे के चलते ईलाज को टालने और ईलाज पर आर्थिक संकट में घिर जाने के दृश्य गुजरे जमाने की बात हो जाएंगे।खाद्य आपूर्ति मंत्री ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों के विकास के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है। गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और समाज के वंचित तबकों के लोगों के कल्याण को ध्यान में रखकर अनेक विकास कार्यक्रम एवं योजनाएं आरंभ की गई हैं।खाद्य आपूर्ति मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर देश में शुरु की गयी उज्ज्वला योजना का लोगों को बड़े स्तर पर लाभ मिला है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और उनकी सेहत की सुरक्षा और देशभर में स्वच्छ ईंधन का उपयोग बढ़ाने में यह योजना कारगर सिद्ध हुई है। इसके तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन वितरित किए गये हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार ने उज्ज्वला योजना में नहीं आ सकने वाले परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिये हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना लागू की है। इस योजना के तहत गरीब परिवारों की गृहिणियों को रसोई गैस सिलेंडरों की जमा राशि और गैस चूल्हे के लिए आर्थिक मदद दी जा रही। इसके लिए सरकार हर गैस कनेक्शन पर 3500 रुपए का खर्च वहन कर रही है। इससे खाना पकाने के लिए लकड़ी जलाने से उत्पन्न धुंए के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव होगा। उन्होंने कहा कि शुद्ध ईंधन के उपयोग को बढ़ाकर प्रदूषण में कमी लाना भी योजना के प्रमुख लक्ष्यों में से एक है ।किशन कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीबों के हितों को सर्वोपरि रखकर कार्य किया है । मोदी सरकार के शासन काल में गरीब व कमजोर वर्गों के लोगों के कल्याण के लिये अभूतपूर्व काम हुए हैं। सरकार की प्राथमिकता पिछड़ों को समाज की मुख्यधारा में लाकर देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाना है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के नागरिकों और मजदूरों के लिए कई नई योजनाएं शुरू की गई हैं।उन्होंने प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार एवं प्रेम कुमार धूमल के मुख्यमंत्रीकाल में गरीबों के लिए आरंभ की गई अनेक कल्याणकारी योजनाओं का भी जिक्र किया और भाजपा सरकारों को गरीब हितैषी बताया।खाद्य आपूर्ति मंत्री ने कहा कि प्रदेश उपभोक्ताओं को डिपुओं में सबसे बढ़िया गुणवत्ता का राशन उपलब्ध करवाने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। सरकारी एजेंसियों से दालें व चीनी की खरीद से सरकार को अभी तक करीब 61 करोड़ रुपए की बचत हुई है जो सालभर में 100 करोड़ रुपये हो जाएगी।

मुख्यमन्त्री ने की बात, शुभकामनाएँ दीं

कार्यक्रम के दौरान शिमला से मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशस्तर पर और रांची से प्रधानमंत्री द्वारा योजना के देशव्यापी शुभारंभ कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।इस मौके मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने वेब कास्टिंग के माध्यम से खाद्य आपूर्ति मन्त्री किशन कपूर से बात की एवं योजना के शुभारम्भ पर जिलावासियों को अपनी शुभकामनाएँ दीं ।

लाभार्थियों ने जताया आभार

इस मौके किशन कपूर ने लाभार्थियों को गोल्डन लाभार्थी रिकॉर्ड की प्रतियां वितरित कीं । लाभार्थियों ने स्वास्थ्य को लेकर सरकार की इस योजना के साथ अन्य अनेक गरीब समर्थक पहलों के लिये प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इन पहलों से उनके जीवन में अनेक सकारात्मक बदलाव आया है।इस मौके अतिरिक्त उपायुक्त के.के.सरोच ने योजना के लाभों के बारे बताते हुए कहा कि इस योजना के तहत 1800 उपचार प्रक्रियाएं कवर की जा रही हैं।इसके तहत चयनित परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज प्रदान किया जाएगा।परिवार के सभी सदस्य इस योजना के तहत शामिल होने के पात्र हैं।इसमें कोई आयु सीमा की शर्त नहीं हैं।काँगड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आर.एस. राणा ने आयुष्मान भारत योजना के घटक प्रधानमन्त्री जन आरोग्य योजना के मुख्य बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस योजना के तहत भारत सरकार द्वारा सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना 2011 के आधार पर चयनित परिवारों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि लाभार्थी इस योजना का लाभ देश में किसी भी पंजीकृत अस्पताल में दाखिल होने की स्थिति में प्राप्त कर सकते हैं।कार्यक्रम में नगरोटा बगवां के विधायक अरूण मेहरा, बैजनाथ के विधायक मुलख राज प्रेमी, भाजपा जिलाध्य्क्ष संजय चैधरी , मंडल अध्यक्ष कै. रमेश अटवाल,जनजातीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश जरयाल, महामंत्री विजय शर्मा एवं यशपाल सभ्रवाल, भाजपा नेता राकेश शर्मा, सवास्थ्य एवं अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, आशा कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 

 

Tags: Kishan Kapoor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD