Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

डिप्टी कमिश्रर व एस.एस.पी ने संवेदनशील बूथों का किया दौरा, पहली बार वोट का प्रयोग करने वाले नौजवानों को किया उत्साहित

अच्छी कारगुजारी करने वाले पोलिंग स्टाफ को किया जाएगा सम्मानित : डिप्टी कमिश्नर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 19 Sep 2018

Last updated on: Sep 19, 2018, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्रर ईशा कालिया व एस.एस.पी जे. इलनचेलियन ने आज जिला परिषद व पंचायत समितियों के चुनाव के दौरान संवेदनशील बूथों का दौरा करके प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने जिन बूथों का दौरा किया, उनमें गांव बागपुर, सिंगड़ीवाला, चक्क  गुज्जरां, शेरगढ़, चब्बेवाल, हंदोवाल कलां व टूटो मजारां के पोलिंग बूथ शामिल थे। इस मौके पर उनके साथ अतिरिक्त  डिप्टी कमिश्रर(विकास) श्री हरबीर सिंह व आई.ए.एस(अंडर ट्रेनिंग) श्री गौतम जैन भी उपस्थित थे।डिप्टी कमिश्रर ने पोलिंग स्टाफ का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि अच्छी कारगुजारी वाले पोलिंग स्टाफ को जिला प्रशासन की ओर से विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने यह शब्द गांव शेरगढ़ में बने पोलिंग बूथ में पोलिंग अधिकारी अमनदीप कौर की ओर से वोटरों की जागरु कता के लिए लगाए गए सलोगनों को देखने के दौरान प्रकट किए। उन्होंने तसल्ली प्रकट करते हुए कहा कि प्रीजाइडिंग अधिकारी नरिंदर कुमार के नेतृत्व में वोटरों को जागरु क करने के लिए उठाया गया यह कदम प्रशंसनीय है।ईशा कालिया ने कहा कि होशियारपुर जिले में जिला परिषद के 25 जोनों व 10 ब्लाक समितियों के 208 जोनों के चुनाव के लिए वोटिंग प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए थे। उन्होंने कहा कि पंचायत समितियों के लिए 211 जोनों का चुनाव होना था, पर तीन पंचायत समितियों में गढ़शंकर जोन के मानसोवाला, टांडा के घोड़ावाहा व तलवाड़ा के बरिंगली जोनों में सर्वसम्मति से चुनाव हो गया था, जिससे यह गिनती 208 रह गई है। 

उन्होंने कहा कि वोटों की गिनती 22 सितंबर को होगी, जिसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सख्त सुरक्षा प्रबंध यकीनी बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वोट प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए पोलिंग बूथों पर करीब 9300 चुनाव अमले की तैनाती करने के लिए 4454 पुलिस मुलाजिम तैनात किए गए थे, जिनमें से 3454 पुलिस मुलाजिमों की पोलिंग बूथों पर जबकि एक हजार पुलिस मुलाजिमों की गश्त व नाकों में डयूटी लगाई गई थी।डिप्टी कमिश्रर ने पहली बार वोट डालने वाले नौजवानों को उत्साहित करते हुए कहा कि नौजवान पहल के आधार पर वोट बनाने को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि 1-1-2019 को 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के नौजवानों ने अगर वोट नहीं बनवाई, तो वे तुरंत बी.एल.ओ या अपने हल्के के चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी को फार्म जमा करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वोटर सूचि में नाम दर्ज करवाने के लिए फार्म नंबर-6, एतराज या वोट कटवाने के लिए फार्म नंबर-7, वोटर सूचि में पहले दर्ज किसी संशोधन या किसी किस्म की दुरु स्ती करवाने के लिए फार्म नंबर-8, वोटर की ओर से उसी चुनावी हलके(जिस चुनावी हलके में वह पहले वोटर के तौर पर रजिस्टर्ड है) में अपना आवास बदलने की सूरत में वोट बदलवाने के लिए फार्म नंबर-8 ए भर कर संबंधित अधिकारी को दिया जा सकता है। 

                                       

 

Tags: DC Hoshiarpur , SSP Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD