Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

देश भर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Sep 2018

Last updated on: Sep 19, 2018, 00:00 IST

देश भर की 100 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के एक समूह ने प्रसन्‍नता जताने एवं मानदेय तथा अन्‍य प्रोत्‍साहनों में हाल की बढोतरी के लिए धन्‍यवाद देने के लिए प्रधानमंत्री से मुलाकात की। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की बधाई को स्‍वीकार करते हुए, प्रधानमंत्री ने प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की कि उनसे मुलाकात करने के लिए वे देश के सभी हिस्‍सों से आई हैं। प्रधानमंत्री ने शिशु के शारीरिक एवं मानसिक विकास में पोषण के महत्‍व पर बल दिया और  कहा कि इस संबंध में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रमुख भूमिका अदा करनी है। वर्तमान में जारी पोषण माह का उल्‍लेख करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि इस अभियान के दौरान जो गति आई है, उसमें कमी नहीं आनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि पोषण के लिए सतत रूप से ध्‍यान दिए जाने एवं अच्‍छी आदतों के विकास की आवश्‍यकता होती है, जिसे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सुलभ कराया जा सकता है। उन्‍होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्‍साहित किया कि लाभार्थियों को उपलब्‍ध कराई जा रही पोषाहार  सहायता का विवेकपूर्ण तरीके से उपयोग किया जाए। प्रधानमंत्री ने कहा कि बच्‍चे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की बात ध्‍यादा ध्‍यानपूर्वक सुनेंगे। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की जागरुकता का सृजन करने में प्रमुख भूमिका है। उन्‍होंने बेहतर पोषाहार देखभाल एवं प्रयासों के एक प्रोत्‍साहन के रूप में विभिन्‍न आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच स्‍वस्‍थ प्रतिस्‍पर्धा को प्रोत्‍साहित किया। इस अवसर पर, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती मेनका गांधी भी उपस्थित थीं। 

 

Tags: Narendra Modi , Maneka Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD