Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरियाणा सरकार द्वारा पत्रकारों के कल्याण के लिए कईं योजनाएं की पूरी, शीघ्र शुरू की जाएगी पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना - मनोहर लाल

मुख्यमंत्री द्वारा वरिष्ठ फोटो पत्रकार अनिल भण्डारी को 5 लाख रुपये व जोगिन्द्र मित्तल को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता करने का दिया आश्वासन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

करनाल , 17 Sep 2018

Last updated on: Sep 17, 2018, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिले के पत्रकारों के अनुरोध पर दिवंगत वरिष्ठ फोटो पत्रकार अनिल भण्डारी के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा करनाल दीप साप्ताहिक के दिवंगत  सम्पादक जोगिन्द्र मित्तल के परिजनों को भी सरकार की ओर से मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के प्रतिनिधि मंडल को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया है।करनाल जिले के पीडबल्यूडी विश्राम गृह में आज मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल को हरियाणा पत्रकार संघ के अध्यक्ष के.बी. पंडित के नेतृत्व में जिला के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल मिला। इस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को जिला के दो मीडियाकर्मियों के आकस्मिक देहांत के बारे में जानकारी दी जिनमें फोटो पत्रकार अनिल भण्डारी व करनाल दीप साप्ताहिक के सम्पादक जोगिन्द्र मित्तल शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले इन दोनों मीडियाकर्मियों के देहांत पर शोक प्रकट किया और सांत्वना दी। उन्होंने पत्रकारों को कहा कि वह अनिल भण्डारी जोकि हरियाणा सरकार से फोटो पत्रकार के रूप में मान्यता प्राप्त थे उनके परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी इसी प्रकार पत्रकारों के अनुरोध पर करनाल दीप के संपादक जोगिन्द्र मित्तल के परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा पत्रकारों के कल्याण के लिए कईं योजनाएं चलाई जा रही हैं। पत्रकारों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, सभी जिलों में मीडिया सैंटर, मीडियाकर्मी व उनकी परिवारों को आर्थिक सहयोग, मान्यता में सरलीकरण जैसी कई सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने मीडियाकर्मियों को आश्वासन दिलाया कि शीघ्र ही मीडियाकर्मियों के लिए स्वास्थ्य बीमा सुविधा लागू की जाएगी ताकि आने वाले समय में कोई दिक्कत न आए।प्रतिनिधि मण्डल में वरिष्ठ पत्रकार देवेन्द्र गांधी, संघ के जिला अध्यक्ष कमल मिड्डा, परवीन अरोड़ा, राजकुमार प्रिंस, मनोज ठाकुर, शैलेन्द्र जैन, अश्वनी कुमार, रमेश पाल, भगवान दास, चमन लाल, विकास सुखीजा, सोमदत्त कौशिक, कमलजीत विर्क, कमाल खान, विकास मैहला, गुरमीत भिंडर, श्रीमती देवेन्द्र कौर भिंडर आदि उपस्थित रहे।

 

Tags: Manohar Lal Khattar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD