Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

स्वच्छता पवित्र कार्य है, सुंदर भारत-स्वच्छ भारत बनाने के लिए आम व्यक्ति की भागेदारी जरूरी : मनोहर लाल

Listen to this article

5 Dariya News

करनाल , 17 Sep 2018

Last updated on: Sep 17, 2018, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज स्वच्छता ही सेवा के पखवाड़े को लेकर करनाल में बांसो गेट वाल्मीकि बस्ती में स्वच्छता कर्मियों व आम लोगों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया और स्वयं झाडू लेकर श्रमदान किया तथा लोगो को स्वच्छता का संदेश दिया।इस मौके पर उन्होंने आहवान किया कि स्वच्छता पवित्र कार्य है,सुंदर भारत-स्वच्छ भारत बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखना सुनिश्चित करें और स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाए ताकि देश ही नहीं, देश से बाहर भी हमारी छवि स्वच्छ राष्ट्रï के रूप में दिखाई दे। इससे पूर्व उन्होंने बांसो गेट स्थित महर्षि वाल्मीकि मन्दिर में, भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नत मस्तक हुए।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत आंदोलन की चौथी सालगिरह पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर  स्वच्छता अभियान को पूरी तैयारी के साथ नई गति दी है। इसके तहत महात्मा गांधी की 150वीं सालगिरह को मनाने की शुरूआत 15 सितम्बर से हो चुकी है और यह आगामी 2 अक्तूबर तक चलेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े के दौरान अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में प्रदेश के जनप्रतिधि की उपस्थिति रहेगी। स्कूलों में भी विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया जाएगा। इस प्रकार देश के करीब 20 करोड़ लोगों को स्वच्छता ही सेवा जन आंदोलन का भागीदार बनाया जाएगा।उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हरियाणा में स्वच्छ भारत अभियान को लेकर सफलतापूर्वक कार्य किया जा रहा है। प्रदेश का ग्रामीण व शहरी क्षेत्र ओडीएफ हो चुका है, अब पूरे प्रदेश को स्वच्छ बनाने की दिशा में कार्य चल रहा है। उन्होने कहा कि स्वच्छता केवल कानून बनाने से ही नहीं आएगी, इसके लिए लोगों की सोच में परिवर्तन जरूरी है। लोगों को स्वेच्छिक भावना से साफ-सफाई करने और उसे रखने के लिए तत्पर रहना चाहिए।

इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा कि स्वच्छता को लेकर देश में एक बड़ा बदलाव हो रहा है। बदलाव के इस दौर में यदि हम स्वच्छता के क्षेत्र में पीछे रह गए तो आर्थिक उन्नती का कोई महत्व नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को दैनिक जीवन में अपनाएं और संकल्प ले कि ना गंदगी करेंगे और ना ही करने देंगे। उन्होंने कहा कि  क्लीन इंडिया का सपना पूरा करना कठिन नहीं है और हमें हर हाल में इस लक्ष्य को वर्ष 2019 तक प्राप्त करना होगा। उन्होंने स्वच्छता  कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा सफाई कर्मियों के उत्थान और विकास के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाए शुरू की हैं, जिनका स्वच्छता कर्मियों को सीधा लाभ मिल रहा है, भविष्य में भी स्वच्छता कर्मियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।इस अवसर पर ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, करनाल के उपायुक्त डा० आदित्य दहिया, पुलिस अधीक्षक एसएस भोरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद, जिला महामंत्री योगेन्द्र राणा, नगर-निगम के ईओ धीरज कुमार, स्वच्छता स्वंय सेवक तेजिन्द्र एस बिडलान, सोमपाल लोहट, ललित कुमार, विशाल सामरा, सुखदेव कागड़ा, नवदीप चावरिया, श्याम कपूर, नवजोत सिंह, सुभाष बिरवाल, खुर्शीद आलम, विकास तंवर, प्रदीप राणा, बलराम परोचा, सुखचेन राणा, शिवम समोरा, अनिल कुमार, पवन शर्मा सहित विभिन्न सामाजिक सस्ंथाओं के प्रतिनिधियों ने सफाई अभियान में श्रमदान किया।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को अपने करनाल आगमन पर शहर के विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने भाजपा शहरी मंडल प्रवीन लाठर के  घर जाकर उनके पिता  नरेन्द्र लाठर के निधन पर शोक प्रकट किया और शोक संतप्त परिवार  के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।इस अवसर पर ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, जाट महासभा के प्रधान जोगिन्द्र लाठर, कंवर लाठर, विक्रम लाठर, भाजपा नेता जगमोहन आनंद, योगेन्द्र राणा, कृष्ण गर्ग, जगदेव पाढा, गुरूचरण सिंह लखनपाल, सुमेर सिंह, सुरेन्द्र लाठर, निर्मल बहल, मोनू शर्मा, अशोक परोचा, रमन लाठर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।   

 

Tags: Manohar Lal Khattar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD