Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कांग्रेस आजादी के लिए गोरों से लड़ी, अब चोरों से लड़ेगी : कमलनाथ

कमलनाथ
कमलनाथ
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंदौर , 16 Sep 2018

Last updated on: Sep 16, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान की सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों के पेट पर लात और छाती पर गोली मारी। कांग्रेस ने आजादी में गोरों से लड़ाई लड़ी, अब चोरों से लड़ेगी। इंदौर के देपालपुर में जनसभा में रविवार को कमलनाथ ने आरोप लगाया कि शिवराज बेरोजगार, किसानों, महिलाओं और महंगाई की बात नहीं करते, लोगों को गुमराह करने के लिए राष्ट्रवाद की बात करते हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि चौहान राष्ट्रवाद की बात करते हैं, मगर कोई एक नाम बताएं जो उनसे जुड़ा हो, जिसकी भूमिका आजादी की लड़ाई में रही हो और जो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हो। मोदी किस मुंह से कांग्रेस को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाते हैं। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार एक व्यवस्था बन गई है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस आजादी के पहले गोरों से लड़ी थी, अब वह चोरों से लड़ेगी। चार महीने ठहर जाइए, निश्चित ही मध्यप्रदेश की विधानसभा पर कांग्रेस का झंडा लहराएगा।”

कमलनाथ ने कहा कि शिवराजसिह अपने प्रचार-प्रसार पर करोड़ों रुपये खर्च करते हैं। अखबारों में 30 में से 25 दिन झूठी घोषणाएं करते हैं जो पूरी नहीं होती। इंदौर में करोड़ों रुपये खर्च कर उन्होंने कई बार इन्वेस्टर्स मीट की, लेकिन नतीजा शून्य है। जितने उद्योग लगते नहीं, उससे ज्यादा बंद हो जाते हैं। कहते थे कि विदेशी कंपनियां आएंगी। चीन, कोरिया की टाउनशिप बनेगी और हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। क्या युवाओं को रोजगार मिला, यह भी बताएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर बंद उद्योग फिर से शुरू होंगे और नए उद्योग लगाएंगे। ये उद्योग मध्यप्रदेश के युवाओं को रोजगार देंगे। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अजयसिह, पार्टी नेता अरुण यादव, सज्जन वर्मा, प्रेमचंद गुड्डू, जीतू पटवारी, विशाल पटेल, रामेश्वर पटेल, सत्यनारायण पटेल, तुलसी सिलावट, सदाशिव यादव सहित अन्य नेता उपस्थित थे। देपालपुर की विशाल जनसभा के बाद कमलनाथ हेलीकॉप्टर से इंदौर से पीटीएस मैदान पहुंचे, जहां से उनका रोड-शो शुरू हुआ। रोड-शो सेंट रेफियल स्कूल से शुरू होकर एम़ वाय़ चौराहा, दवा बाजा, आरएनटी मार्ग, रीगल चौराहा होते हुए इंदौर प्रेस क्लब पर समाप्त हुआ।

 

Tags: Kamal Nath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD