Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

सुक्कड़ में जगाई ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की अलख

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 15 Sep 2018

Last updated on: Sep 15, 2018, 00:00 IST

सैनिक कल्याण विभाग कांगड़ा ने शनिवार को धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के सुक्कड़ गांव में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत स्वच्छता के लिए विशेष मुहिम चलाई। इसमें स्थानीय पंचायत के लोगों के साथ साथ पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इस मौके उपस्थित सभी लोगों ने साथ मिलकर गांव की साफ-सफाई की। इससे पहले अभिया नके तहत सुक्कड़ पंचायत घर मंे विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लेफ्टिनेंट जरनल पीके रामपाल व ब्रिगेडियर सुरेश कुमार वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने सभी लोगों से स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सक्रिय योगदान देने और स्वच्छता के संकल्प को निजी जीवन में आत्मसात कर अपनी आदत में शामिल करने का आग्रह किया।

सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक सेवानिवृत स्कवाड्रन लीडर मनोज राणा ने मुख्यातिथि तथा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुक्कड़ की डॉ.रितिका ने उपस्थित लोगों तथा बच्चों को बीमारियों के बचाव में स्वच्छता के महत्व को लेकर जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों ने स्वच्छता भरत अभियान  पर लघु नाटिका तथा राजकीय उच्च पाठशाला सुक्कड़ की छात्राओं ने लोकनृत्य प्रस्तुत किये। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों को सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सुक्कड़ के प्रधान ओम बहादुर गुरंग, प्रधानाचार्य कुलजीत, रमन, पुरषोतम चन्द, जगदीश चंद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

 

Tags: MIX HIMACHAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD