Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

फसल अवशेष प्रबंधन योजना के अंतर्गत चालू वित विमर्श के दौरान 137.84 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी : ओम प्रकाश धनखड़

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ , 12 Sep 2018

Last updated on: Sep 12, 2018, 00:00 IST

हरियाणा को प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से फसल अवशेष प्रबंधन योजना के अंतर्गत चालू वित विमर्श के दौरान 137.84 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। यह जानकारी कृषि एवं पशुपालन मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने आज राजभवन में राज्यपाल सत्य देव नारायण आर्य से मिलते हुए विचार-विमर्श के दौरान दी।श्री धनखड़ ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की और विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी। महोदय ने भी ग्रामीण, कृषि विकास व महिला उत्थान के बारे में चलाई जा रही  योजनाओं में रूचि दिखाई और प्रदेश की शिक्षित पंचायतों के मामले में राज्य सरकार को शाबाशी भी दी। श्री धनखड़ ने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन योजना के अंतर्गत पूरे प्रदेश में फसल अवशेष को इकट्ठा करने के लिए हर 50 किलोमीटर की दूरी पर 900 कस्टम हाइरिंग सेंटर स्थापित भी किए जा रहे हैं। इसके साथ साथ प्रदेश के किसानों को इस योजना के तहत 80 प्रतिशत तक सब्सिडी देकर विभिन्न के उपकरण उपलब्ध करवाएं जाएंगे।श्री धनखड़ ने बताया कि विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। गांव-गांव में पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जा रहा है। इसके लिए बकायदा कृषि विभाग की टीमें भी गठित की गई हैं। इस बार विशेष तौर पर जागरुकता के लिए किसानों को डॉक्यूमेंटी फिल्में भी दिखाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कृषि तथा पराली का प्रयोग करके एथोनॉल ऑयल भी तैयार किया जाएगा। 

इसके लिए सरकार द्वारा इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के साथ एक समझौता भी किया है जिसका भविष्य में सकारात्मक परिणाम सामने आएगा। श्री ओ.पी.धनखड़ ने यह भी बताया कि प्रदेश को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में बॉयोगैस योजना भी शुरु की गई है इस योजना के तहत अब तक पूरे प्रदेश में  2212 बॉयो गैस प्लांट भी स्थापित किए गए हैं। इस योजना के तहत किसानों को दस हजार रुपये प्रति संयंत्र सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है। किसानों ने इस योजना के प्रति काफी रूचि दिखाई है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत विभिन्न फसलों पर प्रीमियम की सुविधा भी दी जा रही है। फसल बीमा योजना के तहत अब तक प्रदेश में 3 लाख 30 हजार किसानों को 604 करोड़ रुपये की राशि मुआवजे के रूप में बांटी जा चुकी है। उन्होंने पशुपालन का भी जिक्र करते हुए बताया कि प्रदेश गौ संरक्षण एवं गौ संवर्धन हेतु एक सशक्त कानून हरियाणा गौ-वंश संरक्षण व गौ संवर्धन अधिनियम 2015 भी बनाया गया है। राज्य में बेसहारा पशुओं के समस्या के समाधान के लिए विभिन्न स्थानों पर दो अभ्यारणों की भी स्थापना भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्यपाल से खुशनुमा मुलाकात हुई।

 

Tags: Om Parkash Dhankhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD