Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गोहाना की धरा से सत्ता परिवर्तन का बिगुल बजेगा : दुष्यंत चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नारनौंद , 10 Sep 2018

Last updated on: Sep 10, 2018, 00:00 IST

सीसर गांव में लोगों को सम्बोधित करते हुए इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जननायक स्व. चौधरी देवीलाल के जन्म दिवस पर आयोजित होने सम्मान समारोह में प्रदेश के कोने-कोने से भारी संख्या में गोहाना पहुंच कर सत्ता परिर्वतन का बिगुल बजाएंगे। यह रैली न केवल ताऊ देवीलाल की नीतियों में विश्वास करने वाले लाखों लोगों की गवाह भी बनेगी बल्कि प्रदेश की आमामी राजनीति की दिशा भी तय करेगी। सांसद आज स्व. देवीलाल जयंती की रैली का न्यौता देने के लिए एक दर्जन से अधिक गांवों में पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इनेलो सांसद ने कहा कि भाजपा द्वारा चुनावों से पूर्व किया गया एक भी वायदा मनोहर लाल खट्टर सरकार ने पूरा नहीं किया और किसान, कमेरे, मजदूर, व्यापारी और छोटे दुकानदार को बुरी तरह से निराशा हाथ लगी है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को पूरी तरह से आर्थिक दृष्टि से कुचलने में लगी है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब खाद पर सब्सिडी मिलती थी परन्तु भाजपा सरकार ने खाद पर भी 5 प्रतिशत जीएसटी लगा दिया। कीटनाशक दवाओं पर किसानों को 18 प्रतिशत तक जीएसटी देना पड़ता है और किसानों को ट्रैक्टर और टयूबवैल चलाने के लिए 74 रुपए पति लीटर की दर से महंगे भाव का डीजल खरीदना पड़ है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिलता। 

इनेलो सांसद ने कहा कि युवा रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं और सरकार लगातार झूठे आश्वासन देकर उन्हें गुमराह करने का प्रयास करने में लगी है। उन्होंने कहा कि सरकार सरकारी नौकरियां निकाली, लाखों युवाओं आवेदन किया और उनसे फीस के नाम करोड़ों रुपए वसूल लेती है परन्तु इसके बाद उन नौकरियों को रद्द कर प्रदेश के युवाओं के नौकरी के सपनों को चकनाचूर कर देती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक प्रदेश में 72 हजार विभिन्न पदों के लिए विज्ञापनों के माध्यम से आवेदन मांगे परन्तु अब तक 20 प्रतिशत पदों पर भी नियुक्तियां कर पाई।उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त देश व प्रदेश के बाद अब भाजपा मुक्त प्रदेश बनाने का वक्त नजदीक आ रहा है और प्रदेश के लोगों में सरकार को जनविरोधी नीतियों को लेकर 25 सितंबर को गोहाना में पहुंच कर अपना रोष व्यक्त करेंगे। आज दुष्यंत चौटाला ने गांव पुठ्ठी, सीसर, पाली, राजपुरा, माढा, माजरा, मोठ, नारनौंद, खांडाखेड़ी, राजथल, नाड़ा, कौथ कलां सहित अन्य गांवों में सम्मान समरोह का न्यौता दिया। इस अवसर पर जिला प्रधान राजेंद्र लितानी, हलका प्रधान सतबीर सिसाय,बसपा प्रभारी सुरेंद्र पंघाल, राजसिंह मोर, धर्मवीर सिहाग, युवा जिला प्रधान अमित बूरा, निवर्तमान चेयरमैन शमशेर सैनी, जाट शिक्षण संस्थाओं के प्रधान सतपाल पालू, राजेश बिल्लु, पार्षद जस्सी पेटवाड सहित उपस्थित थे।

 

Tags: Dushyant Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD