Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सरकार निजी फर्मों में प्रदेश के युवाओं के लिए 50 प्रतिशत रोजगार आरक्षित करे - दुष्यंत चौटाला

रोजगार को लेकर दुष्यंत चौटाला का सरकार को अल्टीमेटम, 2 अक्टूबर तक गांधीवादी, इसके बाद भगत सिंह की राह पर चलने को हो जाएंगे मजबूर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुडग़ांव , 06 Sep 2018

Last updated on: Sep 06, 2018, 00:00 IST

रोजगार की मांग को लेकर प्रदेश भर के युवा वीरवार को सड़कों पर उतर आए। रोजगार न मिलने से हताश हजारों युवाओं ने इनेलो संसदीय दल के नेता व हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में आज जम कर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे बेरोजगार सरकार से रोजगार की मांग कर रहे थे। सांसद दुष्यंत चौटाला ने युवाओं की ओर से उपायुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा। सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वह सरकार को ज्ञापन नहीं बल्कि अल्टीमेटम देने आए हैं।  उन्होंने कहा कि रोजगार देने की दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए सरकार के पास 2 अक्टूबर तक का समय है और तब तक हम गांधीवादी हैं और इसके बाद वह शहीद भगत सिंह की क्रांतिकारी राह पर चलने को मजबूर हो जाएंगे। दुष्यंत ने कहा कि प्रदेश के युवा सरकार से कोई खैरात नहीं मांग रहे हैं बल्कि रोजगार हर युवा का अधिकार है और युवा अपना अधिकार मांग रहे हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सरकार युवाओं के लिए रोजगार का प्रबंध करेें अन्यथा वह सरकार की इंट से इंट बजा देंगे। दुष्यंत चौटाला ने सरकार से सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों पर युवाओं को नियमित भर्ती करने, हरियाणा की जमीन पर स्थापित होने वाली निजी कंपनियों में प्रदेश के युवाओं के लिए 50 प्रतिशत नौकरियां आरक्षित करने करने सहित अन्य मांगें की।इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने रोजगार मेरा अधिकार मुहिम के तहत आयोजित इस प्रदर्शन में भाग लेने के लिए आज सुबह से  ही युवा ताऊ देवीलाल स्टेडिय में एकत्रित होना शुरू हो गए थे। दोपहर तक यहां भारी संख्या में युवा एकत्रित हो चुके थे। दुष्यंत चौटाला युवाओं का नेतृत्व करते हुए दो किलोमीटर पैदल चल कर डीसी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान गुडग़ांव की सड़कों पर यातायात बाधित हो गया और कई स्थानों पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस को भारी मशक्त करनी पड़ी परन्तु वाहनों का लंबा तांता लगा रहा। 

सांसद दुष्यंत चौटाला ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मनोहर लाल खट्टर सरकार ने युवाओं को रोजगार के नाम पर धोखा दिया है। भाजपा ने सत्ता में आने से पूर्व लाखों युवाओं का रेाजगार देने का वायदा किया था।  परन्तु सत्ता में आने के बाद भाजपा युवाओं को रेाजगार देने में पूरी तरह से विफल रही और प्रदेश का युवा हताश व निराश हो गया। इनेलो सांसद ने कहा कि सरकार ने तो बेरोजगारों को 6 व 9 हजार रूपये बेरोजगारी भत्ता भी देने का वायदा किया था परन्तु अब सरकार सक्षम योजना के तहत युवाओं से गोबर उठवा रही है।उन्होंने सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों में सरकार ने आवेदनों के नाम पर करोड़ों रूपये से सरकारी खजाने को भर लिया परन्तु एचपीएससी के माध्यम से रोजगार केवल 209 को मिला। उन्होंने कहा कि इसी नक् शेकदम पर हरियाणा स्टाफ सर्विस कमीशन काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन दोनों सवैंधानिक संस्थाओं की आरटीआई के तहत मिली जानकारी के अनुसार लाखों लोगों के आवेदन मांगे गए परन्तु रोजगार मुठ्ठी भर लोगों को ही मिला। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में 7 करोड़ 23 लाख युवा रोजगार की तलाश में दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं और मनोहर लाल खट्टर सरकार ठेके के लिए अधिकृत कंपनियों को लाभ देने के लिए विज्ञापित पदों को रद्द कर देती है। उन्हेांने कहा कि सरकार नौकरियों के नाम मोटी फीस वसूल कर उन्हें लूटने में लगी हुई है। सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गुडग़ांव में ही निजी कंपनियों में लाखों युवाओं के रोजगार है। इन कंपनियों को सड़कें, जमीन, बिजली पानी हरियाणा से मिलता है और रोजगार किसी अन्य राज्यों के युवाओं को दिया जाता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इसके लिए कानून बनाए कि प्रदेश में लगने वाले हर फर्म-कंपनी में प्रदेश के युवाओं के लिए 50 प्रतिशत रोजगार आरक्षित होगा। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों का बैकलॉग सरकार जल्द से जल्द भरे। इस अवसर पर युवा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सांगवान, प्रदीप गिल, सुमित राणा, अरविंद भारद्वाज, सतीश राघव,ऋषिराज राणा, महेश चौहान, किशोर यादव, सुरेंद्र ठाकरान, कृष्ण गाड़ोली, उपेंद्र कादियान, दीपक डागर, श्रीमती मीनू सिंह एडवोकेट, सुरेंद्र तंवर, कुणाल गहलावत, मनोध बधवाड़ी सहित हजारों की संख्या में युवा उपस्थित थे। 

दुष्यंत ने दिया 30 मिनट का अल्टीमेटम, डीसी 27 वें मिनट मंत्री की मिटिंग छोड़ पहुंचे ज्ञापन लेने

इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने यहां डीसी कार्यालय में पहुंचने के बाद ज्ञापन लेने के लिए डीसी को 30 मिनट का समय दिया। इस दौरान बताया कि डीसी साहब मंत्री की बैठक में व्यस्त हैं। दुष्यंत चौटाला ने अपना संबोधन जारी रखा। इसी दौरान 27 वें मिनट में डीसी ज्ञापन लेने के लिए मंत्री जी की मीटिंग छोड़ कर पहुंच गए। दुष्यंत चौटाला गाड़ी पर सवार होकर अपना भाषण दे रहे थे। वे 20 मिनट तक सरकार को कोसते रहे और डीसी साहब सुरक्षा कर्मियों के बीच गाड़ी से नीचे खड़े रहे। 

 

Tags: Dushyant Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD