Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

लंदन टेस्ट : एलिस्टेयर कुक के विदाई टेस्ट में सम्मान बचाने उतरेगी भारतीय टीम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 06 Sep 2018

Last updated on: Sep 06, 2018, 00:00 IST

साउथम्पटन में चौथा टेस्ट मैच हारकर इंग्लैंड के हाथों 1-3 से सीरीज गंवा चुकी भारतीय क्रिकेट टीम यहां ओवल मैदान पर शुक्रवार से शुरू होने जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच को जीतकर सम्मान के साथ सीरीज का समापन करना चाहेगी। विश्व की नंबर एक टेस्ट टीम भारत को साउथम्पटन में 60 रन से हार का सामना करना पड़ा था। चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे को छोड़कर भारतीय बल्लेबाज फ्लॉप रहे थे। भारतीय टीम एक समय तीन विकेट पर 123 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी, लेकिन इसके बाद उसने सात विकेट महज 61 रन पर गंवाकर इंग्लैंड के सामने घुटने टेक दिए थे। भारत के लिए सीरीज में सर्वाधिक रन बनार चुके कोहली खुद आगे आकर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। कोहली सीरीज में अब तक 544 रन बना चुके हैं। लेकिन, अन्य बल्लेबाजों के बल्ले रन न निकल पाना टीम इंडिया के चुनौती पैदा कर रही है। कोहली और रहाणे ने चौथे टेस्ट मैच में अर्धशतक बनाए थे और शतकीय साझेदारी भी की थी। लेकिन इनके आउट होते ही भारतीय टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई थी।

हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या सीरीज में अब तक बल्ले से नाकाम रहे हैं। उन्होंने पूरी सीरीज में केवल एक अर्धशतक लगाया है। ऐसे में टीम प्रबंधन मध्यक्रम के बल्लेबाज हनुमा विहारी को मौका दे सकता है। वहीं सलामी जोड़ी के लिए पृथ्वी शॉ भी टीम में जगह बनाने के रेस में हैं। 

गेंदबाजी विभाग में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को नेट पर गेंदबाजी नहीं की थी और ऐसी भी खबरें आ रही है कि उनकी चोट बढ़ गई है। अश्विन अगर अंतिम एकादश में नहीं होते हैं तो रवींद्र जडेजा को टीम में खेलने का मौका मिल सकता है। जडेजा अगर खेलते हैं तो वह पहली बार इस सीरीज में मैदान पर उतरेंगे। ओवल का मैदान स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल माना जाता है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 15 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप को देखते हुए जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। ऐसे में उमेश यादव की अंतिम टेस्ट के लिए टीम में वापसी हो सकती है। दूसरी तरफ सीरीज अपने नाम कर चुकी मेजबान इंग्लैंड इस मैच को जीतकर सलामी बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक को शानदार विदाई देना चाहेगी। 33 साल के कुक का यह आखिरी टेस्ट मैच होगा। इसके बाद वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। इंग्लैंड के लिए 160 टेस्ट मैचों में 12254 रन बना चुके कुक इस मैच में शानदार प्रदर्शन कर अपने विदाई टेस्ट को यादगार बनाना चाहेंगे। कुक के संन्यास की घोषणा के बाद चयनकर्ताओं ने पांचवें टेस्ट के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है और उन्होंने दूसरे सलामी बल्लेबाज कीटन जेनिंग्स पर भरोसा बरकरार रखा है। क्रिस वोक्स फिट होकर लौट चुके हैं। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि लंदन में अगले पांच दिन तक बारिश नहीं होगी। ऐसे में मैच का परिणाम निकलने की संभावना है।

टीमें :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, करूण नायर, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, हनुमा विहारी, इशांत शर्मा, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड : जो रूट (कप्तान), एलिस्टेयर कुक, कीटन जेनिंग्स, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, ओलिवर पोप, मोइन अली, आदिल राशिद, सैम कुरेन, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स, बेन स्टोक्स।

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD