Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

सरकारी पदों पर नियुक्ति करने में मनोहर लाल खट्टर सरकार ने ढुलमुल रवैया अपनाया : दुष्यंत चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Sep 2018

Last updated on: Sep 03, 2018, 00:00 IST

प्रदेश में पिछले तीन वर्षों में सरकारी पदों पर नियुक्ति करने में मनोहर लाल खट्टर सरकार ने न केवल ढुलमुल रवैया अपनाया बल्कि फीस के नाम बेरोजगारों की जेबें खाली कर सरकारी खजाने को लबालब कर दिया। वहीं नौकरी के नाम पर प्रदेश के युवाओं की झोली खाली ही रही। सरकार के ढुलमुल नीति का परिणाम यह रहा है कि हजारों की संख्या में निकाली गई नौकरियों में से तीन प्रतिशत से भी कम लोगों को रोजगार मिला। खाली पदों पर भर्ती करने वाली प्रदेश की संवैधानिक संस्थाओं एचपीएससी और एचएसएससी ने या तो रिक्तियों को रद्द कर दिया या फिर इन पदों की भर्ती प्रक्रिया को ही लटका दिया। यह सनसनीखेज खुलासा सोमवार को इनेलो संसदीय दल के नेता व हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला ने पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में किया। सांसद दुष्यंत चौटाला ने सूचना के अधिकार से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि तीन साल में हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन की लगभग आठ हजार पदों की रिक्तियों पर 388278 युवाओं ने आवेदन किया था। उन आवेदकों से सरकार ने फीस के तौर पर 7 करोड़ 22 लाख 93 हजार 685 रूपये की राशि वसूली। जबकि रोजगार केवल 209 युवाओं को दिया गया जो कि रिक्तियों का केवल 2.7 प्रतिशत है। इनेलो सांसद ने कहा कि इसी तर्ज पर हरियाणा स्टाफ  सेलेक्शन कमिशन ने काम किया। उन्होंने बताया कि साल 2014 से 2018 के बीच कुल अलग-अलग 612 पदों के अंतर्गत 64063 वेकेंसी के लिए आवेदन हुए जिनमें से अभी तक केवल 13551 पदों पर नियुक्तियां हुई है। सरकार ने एसएससी के उपरोक्त पदों में से 8194 पदों रद्द कर दिया गया जबकि आवेदकों से इन सभी पदों की फीस वसूल ली गई थी। 

आंकड़ों से स्पष्ट सरकार द्वारा लगभग 20 प्रतिशत पद ही भरे गए है बाकि सरकार की लूट की मंशा और ठेका प्रथा के पोषण के लिए खाली छोड़ दिए गए हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार की लूट इस कद्र हावी है कि हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन ने हालिया एचसीएस और अलाइड सेवाओं की भर्ती के लिए पाठ्यक्रम डाउनलोड करने पर भी100 रुपए फीस रखी है जबकि यह हर एक अभ्यर्थी के लिए मुफ्त होना चाहिए था। इनेलो सांसद ने एचपीएससी को ‘हरियाणा पब्लिक शोषण कमीशन’ की संज्ञा दी। उन्होंने सरकार से यह भी मांग की कि बेरोजगारी से तंगहाल युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित करने के लिए सरकार को प्राइवेट सेक्टर में भी 50 प्रतिशत रिजर्वेशन हरियाणा प्रदेश के युवाओं के लिए हो। उन्होंने याद दिलाया कि चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की सरकार के दौरान प्राइवेट कंपनियों में 82 प्रतिशत नौकरियां हरियाणा प्रदेश के युवाओं को दी गई थी जो मौजूदा भाजपा सरकार में केवलमात्र 18 प्रतिशत हैं। सांसद चौटाला ने कहा कि इनेलो युवाओं के हकों के लिए संघर्षरत व वचनबद्ध है जिसके चलते इनेलो 6 सितम्बर को गुरुग्राम से ‘रोजगार मेरा हक’ अभियान की शुरुआत करने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह राज्य की सोई हुई सरकार को जगाने के लिए एक चेतावनी है। अगर सरकार युवाओं के हकों की यूं ही अनदेखी करती रही तो इनेलो प्रदेश स्तर पर एक बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी।

 

Tags: Dushyant Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD