Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

थावरचंद गहलोत ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के मेधावी छात्रों को ‘डॉ. अम्‍बेडकर राष्‍ट्रीय मेधा पुरस्‍कार-2017’ प्रदान किए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Aug 2018

Last updated on: Aug 29, 2018, 00:00 IST

केन्‍द्रीय सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री थावरचंद गहलोत ने आज सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीन डॉ. अम्‍बेडकर फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के मधावी छात्रों को डॉ. अम्‍बेडकर राष्‍ट्रीय मेधा पुरस्‍कार प्रदान किए। इस अवसर पर सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्‍यमंत्री श्री कृष्‍णपाल गुर्जर, श्री विजय सांपला और डॉ. अम्‍बेडकर फाउंडेशन के संयुक्‍त सचिव एवं सदस्‍य सचिव सुश्री रश्मि चौधरी भी मौजूद थीं।पुरस्‍कृत छात्रों को सम्‍बोधित करते हुए श्री थावरचंद गहलोत ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि 27 छात्रों ने अपनी परीक्षाओं में 99 फीसदी और बहुत सारे छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक अर्जित किए हैं। उन्‍होंने कहा कि पाठ्यक्रम में खेल और शारीरिक गतिविधियां भी शामिल की जानी चाहिए क्‍योंकि खेल गतिविधियों से मनुष्‍य अनुशासित बनता है। उन्‍होंने कहा कि आज प्रदान किए गए राष्‍ट्रीय मेधा पुरस्‍कारों से अन्‍य छात्रों में बेहतर प्रदर्शन करने का उत्‍साह बढ़ेगा। उन्‍होंने डॉ. अम्‍बेडकर फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह संस्‍था डॉ. अम्‍बेडकर के सिद्धांतों और संदेशों को लोगों के बीच फैलाने के उद्देश्‍य से कई कार्यक्रम और गतिविधियां चला रही है।

डॉ. अम्‍बेडकर फाउंडेशन की स्‍थापना 24 मार्च, 1992 में की गई थी और केन्‍द्रीय सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्री इसके अध्‍यक्ष होते हैं। पुरस्‍कार योजना वर्ष 2002-03 में शुरू की गई थी और डॉ. अम्‍बेडकर फाउंडेशन दसवीं कक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अनुजाति/अनुसूचित जनजाति के छात्रों की पहचान करता है। डॉ. अम्‍बेडकर फाउंडेशन 12वीं कक्षा के सभी विषयों यथा विज्ञान, मानविकी, वाणिज्‍य में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अनुसूचित जाति के छात्रों का चयन करता है। फाउंडेशन सभी 29 केन्‍द्र /राज्‍यों बोर्डों से इस बारे में जानकारी प्राप्‍त करता है।डॉ. अम्‍बेडकर राष्ट्रीय मेधा पुरस्कार-2017 के लिए वर्ष 2017 में देश के सभी 29 बोर्डों/परिषदों से 10वीं कक्षा से 336 और बारहवीं कक्षा से 529 छात्रों का पुरस्‍कार के लिए चयन किया गया। इनमें से दसवीं के 104 और बारहवीं के 84 छात्रों ने पुरस्‍कार समारोह में हिस्‍सा लिया।योजना के तहत मेधा प्रमाण पत्र, डॉ. अम्‍बेडकर पर किताबें और भारतीय संविधान की एक प्रति के अलावा अपने-अपने वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्‍थान हासिल करने वाले छात्रों को क्रमश: 60,000, 50,000 और 40,000 रुपये की नकद राशि दी जाती है। यदि विजेताओं की सूची में किसी छात्रा का नाम शामिल नहीं हो तो अधिकतम अंक हासिल करने वाली छात्राओं को नकद 40,000 रुपये दिए जाते है। इसके अलावा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्‍थान हासिल करने वाले छात्रों के अर्जित अंकों के बाद अधिकतम अंक हासिल करने वाले 250 एससी/एसटी छात्रों को विशेष मेधा पुरस्‍कार के रूप में 10–10 हजार रुपये दिए जाते हैं।

इस मेधा पुरस्‍कार योजना के लिए योग्‍यता मानदंड निम्‍नलिखित हैं:

दसवीं कक्षा के लिए छात्रों का अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति से होना आवश्‍यक

बारहवीं कक्षा के लिए छात्रों का सिर्फ अनुसूचित जाति श्रेणी से होना जरूरी

अनुसूचित जा‍ति और अनुसूचित जनजाति श्रेणी के लिए अलग-अलग पुरस्‍कार हैं

छात्रको किसी भी मान्यता प्राप्त राज्य/केन्‍द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड/आईसीएसई में उपस्थित होना चाहिए और माध्यमिक विद्यालय परीक्षा (10वीं कक्षा और 12वीं कक्षा) में कुल मिलाकर 50% से कम अंक नहीं होना चाहिए।

डॉ. अम्‍बेडकर फाउंडेशन हर साल छात्रों/पुरस्‍कार विजेताओं को पुरस्‍कार समारोह में एक सहयोगी के साथ बुलाता है और इसके लिए उन्‍हें उनके अध्‍ययन स्‍थल या गृह नगर से स्‍लीपर क्‍लास के रिटर्न टिकट का भुगतान करता है। उनके ठहरने, खाने-पीने, स्‍थानीय भ्रमण, संसद और अम्‍बेडकर म्‍यूजियम इत्‍यादि की यात्रा का खर्च फाउंडेशन वहन करता है।

 

Tags: Thaawar Chand Gehlot , Vijay Sampla , Krishanpal Gurjar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD