Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

खस्ताहाल सडक़ देख दुष्यंत ने अधिकारियों को मौके पर बुला लगाई लताड़

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 24 Aug 2018

Last updated on: Aug 24, 2018, 00:00 IST

दिल्ली रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर 27-28 की सडक़ों और सिवरेज की खस्ताहालत देखकर सांसद दुष्यंत चौटाला दंग रह गए। उन्होंने मौके पर ही हुडा विभाग के आला अधिकारियों को बुलाया और गड्ढों में लुप्त हुई सडक़ दिखाई। सांसद ने विभाग के अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। इतना ही नहीं दुष्यंत ने इस सारी स्थिति बारे हुडा मुख्यालय के आला अधिकारियों से मौके पर ही बात की और इस समस्या का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। दरअसल पिछले दिनों सांसद को व्यापारियों ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया की सडक़ें बहुत खराब हैं और बारिश के समय तो सडक़ें यहां तालाब का रूप ले लेती हैं। उद्यमियों को सांसद ने आश्वस्त किया था कि वह मौके पर आकर ही उनकी समस्याएं जानेंगे। इसी कड़ी में दुष्यंत चौटाला इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर 27-28 में व्यापारियों के पास पहुंच गए। व्यापारियों ने सांसद को बताया कि पिछले कई सालों से यहां की सडक़ों की हालत जर्जर है और शासन एवं प्रशासन स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसके बाद व्यापारियों ने सांसद दुष्यंत चौटाला को इंडस्ट्रीयल एरिया की सडक़ें और जर्जर सीवरेज व्यवस्था दिखाई। वहां की हालात को देख सांसद ने हुडा विभाग के कार्यकारी अभियंता, उपमंडल अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को मौके पर ही तलब कर लिया। हुडा विभाग के कार्यकारी अधिकारी फाइलें लेकर मौके पर पहुंचे और मामले की लीपापोती करने की कोशिश की।

सांसद ने कहा कि लीपापोती से काम नहीं चलेगा सडक़ तो हर हाल में बना कर ही देनी पड़ेगी। सांसद ने इसके बाद कार्यकारी अभियंता से उच्च अधिकारियों का नंबर मांगा और मौके पर ही उच्च अधिकारियों से बात कर हर हाल में सडक़ बनाने के निर्देश दिए। हुडा विभाग के कार्यकारी अधिकारी ने सांसद के समक्ष उद्योगपतियों को बताया कि विभाग दो माह में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर हर हाल में काम शुरू कर देगा। सीवरेज व्यवस्था को लेकर सांसद ने जब अधिकारी को लताड़ लगाई तो अधिकारी ने कहा कि 10 दिन के अंदर-अंदर इंडस्ट्रियल एरिया की सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी। इस अवसर पर आनंद गोयल, संजय मित्तल, पवन सिंगला, दूनी गोयल, पप्पू ग्रोवर, सुनील सिंगला, अशोक मित्तल, विनोद बाबा, दिनेश गोयल, सुभाष मित्तल, दीपक कुकड़ेजा, देवेंद्र चौधरी, संजय गोयल, रणधीर गुप्ता, पीके पपनेजा, धर्मपाल, रोहित सिंगला, विजय ऐरन, विकास खर्ब, कपिल गोयल, तरूण जैन और विपिन गोयल सहित दर्जनों उद्यमी उपस्थित थे।

 

Tags: Dushyant Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD