Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

पुलिस एक सप्ताह में चोरों को करे गिरफ्तार, नहीं तो व्यापारियों के साथ सीटी थाने के सामने धरने पर बैठूंगा : दुष्यंत चौटाला

नागोरी गेट पर व्यापारियों से मिलने पहुंचे दुष्यंत चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 23 Aug 2018

Last updated on: Aug 23, 2018, 00:00 IST

नगर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, चोर बेखौफ होकर दुकानों-मकानों से लाखों का माल उड़ा रहे हैं और अपराधी हत्या और अपहरण की घटनाओं को दिन-दहाड़े अंजाम दे रहे हैं, पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। यह मुख्यमंत्री की सबसे बड़ी विफलता है। यह बात इनेलो संसदीय दल के नेता व हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला ने यहां नागौरी गेट पर व्यापारियों से मिलने के दौरान कही। उन्होंने व्यापारियों से चोरी की घटनाओं की जानकारी ली और पीडि़त दुकानदारों से मिले। वे चोरी की शिकार हुए मदर मेडिकल पर भी गए।इनेलो सांसद ने कहा कि यदि एक सप्ताह में पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चोरों को गिफ्तार नहीं किया तो वह व्यापारियों के साथ सडक़ों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे और सिटी थाने के समक्ष धरना देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम आदमी तो दूर की बात सरकारी कर्मचारी भी अपनी ड्यूटी पर सुरक्षित नहीं है। उन्होंने हाल ही में दो सरकारी कर्मचारियों की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का गृह विभाग मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पास है और वह पूरी तरह से प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेवार हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा कानून व्यवस्था के मामले में देश में पांचवें स्थान पर आ गया है और बिहार से भी पीछे छोड़ दिया है।इससे पहले दुष्यंत चौटाला डा. इंद्रजीत की माता के निधन पर व छत्रपाल सोनी की माता के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके आवास पर गए। व्यापारियों से मुलाकात के दौरान जिला प्रधान राजेंद्र लितानी, विधायक रणबीर गंगवा, विधायक अनूप धानक, विधायक वेद नांरग, हलका प्रधान तरूण जैन, विपिन जैन, पार्षद प्रतिनिधि पंकज दीवान, गुलजार काहलो,आशीष कुंडू, अशोक मगु, रवि आहुजा, तिलक जैन, अक्षय मलिक, ज्ञानचंद, सुभाष किरयाणा, कर्मचंद गांधी, नवीन जिंदल, मनोहर लाल बिंदल डा. सुभाष शर्मा, अमित जैन, हरिहर शर्मा, तिलक जैन, अशोक असीजा, प्रदीप शर्मा, मंगल ढालिया सहित अन्य व्यापारी व दुकानदार उपस्थित थे।

 

Tags: Dushyant Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD