Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जूनागढ़ जिले में विभिन्न परियोजनाओँ का उद्घाटन किया

Listen to this article

5 Dariya News

जूनागढ़ (गुजरात) , 23 Aug 2018

Last updated on: Aug 23, 2018, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जूनागढ़ जिले में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें सरकारी सिविल अस्पताल, एक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र और जूनागढ़ कृषि विश्वविद्यालय की कुछ इमारतें शामिल हैं। इस अवसर पर एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 500 करोड़ रुपये से अधिक की 9 उपक्रमों को या तो समर्पित किया गया अथवा उनकी आधारशिला रखी गई। उन्होंने कहा कि भारत के विकास की यात्रा में एक नई ऊर्जा और चमक दिखाई दे रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात में यह सुनिश्चित करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि राज्य के प्रत्येक हिस्से तक पर्याप्त पानी पहुंचे। हम जल संरक्षण की दिशा में भी कार्य कर रहे है। प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बन रहे है। उन्होंने कहा कि इनसे न केवल मरीजों की मदद होगी, बल्कि उन लोगों को भी फायदा मिलेगा जो चिकित्सा की पढ़ाई करना चाहते है। 

उन्होंने जन औषधि योजना का जिक्र किया, जिसके अंतर्गत जन औषधि केन्द्र खोले जा रहे है जिनसे दवाओं की कीमतें कम हुई हैं। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि गरीब और मध्यम वर्ग को सस्ती दवाएं मिले। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वच्छता पर सरकार के जोर देने की चारों तरफ सराहना हुई है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता पर जोर देना जरूरी है क्योंकि स्वच्छ भारत से सुनिश्चित होगा कि लोग बीमारियों से ग्रस्त न हों। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में अच्छे डॉक्टरों और अर्ध चिकित्सा कर्मचारियों की आवश्यकता है। हम चाहते है कि चिकित्सा उपकरण देश में बनें। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को तकनीकी के क्षेत्र में दुनिया के साथ कदम मिलाकर चलना चाहिए। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना- आयुष्मान भारत स्वास्थ्य क्षेत्र में परिवर्तन लाएगी और यह सुनिश्चित करेगी कि गरीबों को सस्ती दरों पर शीर्ष स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें।

 

Tags: Narendra Modi , Vijay Rupani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD