Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रधानमंत्री ने वलसाड़ में एस्‍तोल जल आपूर्ति योजना की आधारशिला रखी

Listen to this article

5 Dariya News

वलसाड (गुजरात) , 23 Aug 2018

Last updated on: Aug 23, 2018, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के वलसाड जिले के जुजवा गांव में एक विशाल जनसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभान्वितों का सामूहिक गृह प्रवेश देखा। राज्य के 26 जिलों में लाभान्वितों को एक लाख से अधिक घर सौंपे गए, अनेक जिलों के लाभार्थियों को वीडियो संपर्क के जरिए मुख्य कार्यक्रम से जोड़ा गया और प्रधानमंत्री ने उनमें से कुछ से बातचीत की। इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोदय योजना और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न विकास योजनाओं के अंतर्गत कुछ चुने हुए लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और रोजगार संबंधी पत्र वितरित किए। उन्होंने महिला बैंक अभिकर्ताओँ को नियुक्ति पत्र और मिनी एटीएम भी दिए। प्रधानमंत्री ने एस्तोल जल आपूर्ति योजना की आधारशिला रखी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि रक्षा बंधन का त्यौहार आने वाला है। उन्होंने कहा कि वह इस बात से संतुष्ट है कि एक लाख से अधिक महिलाओँ को रक्षा बंधन के उपहार के रूप में उनके नाम से घर मिला है। 

उन्होंने कहा कि एक नया घर अपने साथ नए सपने लेकर आता है और सपनों को पूरा करने के लिए परिवार में कड़ी मेहनत करने का उत्साह भर देता है। घर प्रवेश वाले घरों को गुणवत्ता की दृष्टि से उत्कृष्ट बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए संभव हुआ क्योंकि इनमें कोई बिचौलिया शामिल नहीं था उन्होंने 2022 तक सभी के लिए आवास सुनिश्चित करने की सरकार की कल्पना को दोहराया। प्रधानमंत्री ने कहा कि लम्बे समय से राजनीतिज्ञों के लिए सुविधा संपन्न आवास बनने की चर्चाएं होती थी। उन्होंने कहा कि अब इस नजरिये में बदलाव आया है और गरीबों को उनके घर मिलने लगे हैं। एस्तोल जल आपूर्ति योजना को इंजीनियरिंग का एक अचंभा बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वच्छ पेय जल लोगों को बीमारियों से बचाता है। प्रधानमंत्री ने बताया कि किस प्रकार सरकार गरीबों को उनका अपना मकान, बिजली, स्वच्छ पेय जल और स्वच्छ ईंधन प्रदान करके उनके जीवन में बदलाव ला रही है।

 

Tags: Narendra Modi , Vijay Rupani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD