Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

656 श्रद्धालुओं जिनमें 120 महिलाएं भी शामिल थी ने किया रक्तदान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 05 Aug 2018

Last updated on: Aug 05, 2018, 00:00 IST

निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आर्शीवाद से सन्त  निरंकारी चौरिटेबल  फाउंडेशन  के द्वारा  स्थानीय  सन्त निरंकारी सत्संग  भवन फेज-6 मोहाली में 20  वां रक्तदान शिविर लगाया गया ।  इस रक्तदान शिविर का उदघाटन कर्णेश शर्मा जी आईएएस, र्निदेशक, स्थानीय पंजाब सरकार चण्डीगढ़ ने अपने कर कमलों द्वारा किया ।  इस शिविर में कुल 656 श्रद्धालुओं  जिनमें 120 महिलाएं भी शामिल थी ने रक्तदान कर मानवता के इस महादान  में अपना योगदान दिया । इस अवसर पर कर्णेश शर्मा जी आई0ए0एस र्निदेशक स्थानीय पंजाब सरकार चण्डीगढ ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा पूरे देश में जो रक्तदान शिविर लगाकर मानवता की सेवा की जा रही है, वो अति सराहनीय है। उन्होंने बताते हुए कहा कि हमारे उतर भारत में अधिकतर लोगों का पोजीटिव ब्लड ग्रुप है। परंतु नेगेटिव ब्लड ग्रुप वाले रक्तदाता बहुत ही कम है। उन्होंने नेगेटिव ब्लड डोनरों का रक्त इमरजेंसी मरीजों के लिए संभालने का सुझाव दिया है। रक्तदान शिविर में विशेष तौर पर पहुंचे श्री बलबीर सिंह सिधु जी कैबिनेट मंत्री, पशुपालन डायरी विकास और श्रम विभाग ने निःस्वार्थ भाव से रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को कहा कि मानवता को बचाने के लिए इससे बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने कहा कि इस दान के द्वारा हजारों लोगों को नवजीवन प्रदान करने में मिशन द्वारा योगदान दिया जा रहा है, वह अति सराहनीय है। निरंकारी मिशन सदैव अपने भक्तों को मानवता के लिए जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर चंडीगढ़ जोन के जोनल इंचार्ज श्री के के कश्यप जी ने रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यातिथि और सभी गणमान्य व्यक्तियों तथा रक्तदाताओं व आस पास के क्षेत्र से आये श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। 

निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज इसे मानवता के लिए महान सेवा कहते थे। उन्होंने स्वयं रक्त दान करके पहले शिविर का उद्घाटन (1986) में किया। आज निरंकारी भक्त उनके आदेशो का पालन कर रहे हैं और यही कारण है कि रक्त दान में निरंकारी मिशन सबसे प्रमुख संगठन है। श्री के.के. कश्यप जी ने आगे कहा कि चंडीगढ़ जोन वर्ष 2018-19 के दौरान चण्डीगढ़ जोन में लगाए जा रहे 22 रक्त दान शिविरों में से यह 9वां रक्तदान शिविर है। 1986 से मिशन एवं चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा कुल 5560 शिविरों का आयोजन किया जा चुका है, जिसमें पूरे देश भर में 31 मार्च 2018 तक 9,52,502 यूनिट रक्तदान किया गया।इस अवसर पर पी0जी0आई0 चंडीगढ़ के ब्लड ट्रांसफयूजन विभाग  से डॉ आशीष जैन, अतिरिक्त प्रोफेसर, के नेतृत्व में आई 16 सदसीय टीम व सिविल अस्पताल, सैक्टर 16 चंडीगढ़ जरनल अस्पताल से डॉ सिमरजीत कौर जी के नेतृत्व में आई 16 सदसीय टीम, मोहाली के सामान्य अस्पताल से डॉ मनदीप ओलख जी, ब्लड बैंक के नेतृत्व में आई 12 सदसीय टीम का रक्त एकत्रित करने के लिए धन्यवाद किया। मोहाली की संयोजक डॉ जितेन्द्र कौर चीमा, क्षेत्रीय संचालक श्री आत्म प्रकाश जी व संचालक के0 ऐ0 गर्ग जी ने चंडीगढ़ जोन के जोनल इंचार्ज श्री के0 के0 कश्यप जी, मुख्यातिथि श्री कर्णेश शर्मा जी, आईएएस र्निदेशक स्थानीय पंजाब सरकार, चण्डीगढ, श्री बलबीर सिंह सिधु जी कैबिनेट मंत्री, पशुपालन डायरी विकास और श्रम विभाग और रक्तदाताओं व आस पास के क्षेत्र से आये श्रद्धालुओं और सेवादल का धन्यवाद किया। मोहाली की संयोजक डॉ जितेन्द्र कौर चीमा ने इस अवसर पर कहा कि खून का दान करके मानव कल्याण संभव है ओर सद्गुरू बाबा जी के कथन ‘रक्त नालियों में नहीं, नाड़ियों में बहना चाहिए‘ को मूल रूप दे रहे है। इस कैंप में मोहाली ब्रांच के इलावा  खरड़ और सद्पुर ब्रांचो ने भी योगदान दिया।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Nirankari , Blood Camp

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD