Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

सलाहकार बी.बी. व्यास ने जन पहुंच कार्यक्रम आयोजित किया

प्रतिनिधिमंडलों के साथ बातचीत की, मुददों के तत्काल निवारण के निर्देश दिये

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 03 Aug 2018

Last updated on: Aug 03, 2018, 00:00 IST

राज्यपाल के सलाहकार बी.बी. व्यास ने आज जम्मू व कश्मीर राज्यपाल शिकायत कक्ष के तत्वादान में जम्मू में जन पहुंच कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें 35 प्रतिनिधिमंडलों सहित 400 से अधिक लोगों ने उन्हें अपनी समस्याएं एवं मांगे बताईं। प्रतिनिधिमंडलों ने रंजीत पुर तथा गुजराल गांव को स्थानीय निकाय में शामिल करने, जम्मू कश्मीर गवर्नमैंट फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने ऑल इंडिया फार्मेसी एक्ट लागू करने तथा उनकी पदोन्नति से सम्बंधित नीति बनाने, ऑल जेएंडके नीडवेस्ड/कैजूयल लेबर युनियन पावर डिवेल्पमैंट विभाग ने अपनी सेवाओं के नियमितिकरण, टैकनीकल एम्पलॉयज फैडरेशन ने एसआरओ-149 लागू करने, पीडब्ल्युडी (आरएंडबी) के आक्समिक श्रमिकों तथा मनरेगा श्रमिकों ने भत्ता जारी करने, जेकेकेवीआईबी के जूनियर असिस्टैंट, सुपरवाईजर तथा एकाउंट असिस्टैंट के उम्मीदवारों ने अपनी चयन सूचियां जारी करने, सुशील नगर कैम्प रोड में गलियों एवं नालियों की मुरम्मत, सन्नासर बटोत में एससी मोहल्ला गरघानी पंचायत में सड़क के निर्माण, अखनूर में छन्नी पंचायत अम्बारां में टयूबवैल तथा पीडब्ल्युडी सड़क से अंजी पुल तक सडक के निर्माण की मांग रखी। 

पीडीडी के जूनियर अभियंताओं ने फील्ड टैªवल अलाउंस में वृ़द्धि, वेतन विसंगति को हटाने तथा तत्काल डीपीसी आयोजित करने, कष्मीरी विस्थापितों के प्रतिनिधिमंडल ने दुर्गा नगर में दवाईखाना की स्थापना और बिजली के खम्बे लगाने, जम्मू व कश्मीर राज्य खेल परिशद के खेल प्रशिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री विषेश पैकेज के अनुसार उनकी सेवाएं नियमित करने की मांग की, शिव सेना डोगरा फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल ने सलाहकार को जेडीए तथा स्वच्छता से सम्बंधित मुददों से अवगत करवाया जबकि चैम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व विधायकों, नगर एंव शहरी स्थानीय निकाय पैंशनर एसोसिएशन तथा जेएंडके मल्टीपर्पस वर्कर युनियन के प्रतिनिधिमंडलों ने भी सलाहकार को अपनी समस्याएं बताईं। मजूआ, सैदगढ़, खेरी, बिश्नाह, आर.एस.पुरा, खौड़, पोगल परिस्तान, जगटी में विस्थापित कालौनी सहित विभिन्न गांवों के प्रतिनिधिमंडलों ने भी अपनी मांगे रखीं। सलाहकार ने आवास एंव शहरी विकास, योजना, ऊर्जा विकास, ग्रामीण विकास, राहत, शिक्षा, तथा अन्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अपने विभागों से सम्बंधित समस्याओं  के निवारण हेतु तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिये।  मंडलायुक्त जम्मू संजीव वर्मा, उपायुक्त जम्मू रामेश कुमार, जम्मू नगर निगम आयुक्त अरविंद कोतवाल तथा सम्बंधित विभागों के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: B B Vyas

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD