राजभवन में ‘ऐट होम’ का आयोजन
Web Admin
5 दरिया न्यूज
शिमला , 26 Jan 2014
Last updated on: Jan 26, 2014, 00:00 IST
राज्यपाल उर्मिला सिंह ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में ‘ऐट होम’ का आयोजन किया।मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी, मुख्य संसदीय सचिव नंद लाल, विधायक आशा कुमारी, सुरेश भारद्वाज तथा श्री मोहन लाल बराकटा, प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डा. राधा रमण शास्त्री, नगर निगम शिमला के उप-महापौर श्री टिकेन्द्र पंवर, कार्यवाहक मुख्य सचिव श्री पी. मित्रा, पुलिस महानिदेशक श्री संजय कुमार, सेना प्रशिक्षण कमांड के चीफ ऑफ स्टाफ ले. जनरल बी.एस. सच्चर, प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री के.एस. तोमर, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री टी.जी. नेगी, प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बलबीर टेगटा, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ख्वाजा खलिलउल्लाह, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ए.डी.एन. बाजपेयी, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, प्रधान सचिव, सचिव, विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, उपायुक्त श्री दिनेश मल्होत्रा, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक दुल्लर, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, स्वतंत्रता सेनानी, शहर के गणमान्य व्यक्ति तथा वरिष्ठ नागरिक, पुलिस एवं सैन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।