Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

टेबल टेनिस मेडल विजेताओं को लेकर दुष्यंत चौटाला मिले पीएम नरेंद्र मोदी से

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Jul 2018

Last updated on: Jul 31, 2018, 00:00 IST

राष्ट्रमंडल खेलों में मेडल विजेता टेबल टेनिस खिलाडिय़ों को लेकर भारतीय टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष व सांसद दुष्यंत चौटाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की। संसद भवन स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में दुष्यंत चौटाला और खिलाडिय़ों की 15 मिनट तक चली इस मुलाकात में टेबल टेनिस की आधारभूत सुविधाओं और प्रशिक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे।दुष्यंत चौटाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेबल टेनिस में मेडल जीतने वाले खिलाडिय़ों परिचय करवाया और खिलाडिय़ों के सामने आ रही समस्याओं से अवगत करवाया। सांसद ने कहा कि भारत में टेबल टेनिस का भविष्य उज्ज्वल है और खिलाड़ी देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक मेडल जीतकर नाम रोशन करने में समक्ष में हैं। दुष्यंत ने कहा कि देश में खेलप्रतिभाओं की कमी नहीं परन्तु सुविधाएं और श्रेष्ठ प्रशिक्षण की कमी के चलते हम ओलम्पिक जैसी प्रतिस्पर्धाओं में अन्य देशों के मुकाबले पिछड़े हुए हैं। केंद्रीय खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भारतीय टेबल टेनिस संघ के खिलाडिय़ों के लिए दो और विदेशी कोच उपलब्ध करवाने करवाने का आश्वासन दिया। फिलहाल भारतीय टेबल टेनिस टीम के लिए एक विदेश कोच उपलब्ध है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान ने भी खिलाडिय़ों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री से मिलने गए दल में टेनिस स्टार मनिका बतरा, मोउमा दास, मधुरिका पाटकर, पूजा सहसबुर्धे, सुतरिथा मुखर्जी, सनील शेट्टी, हरमीत देसाई, शरतकमल, अमलराज, जी सैथ्यन, डा. प्रेम वर्मा, सौम्यादीप राय, मसिमो कोस्टनटीनी, शरतकमल अचंता शामिल थे। 

 

Tags: Dushyant Chautala , Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD