Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

महिला आयोग का कदम राजनीति से प्रेरित : भारती

सोमनाथ भारती
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली(आईएएनएस) , 25 Jan 2014

Last updated on: Jan 25, 2014, 00:00 IST

कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने शनिवार को कहा कि उन पर लगे आरोप झूठे हैं और दिल्ली महिला आयोग (डीसीड्ब्ल्यू) द्वारा उनके खिलाफ उठाया गया कदम उन्हें बदनाम करने के लिए रचा जा रहा षडयंत्र और राजनीति से प्रेरित है। मंत्री का समर्थन कर रही आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि डीसीड्ब्ल्यू प्रमुख का राजनीतिक उद्देश्य है और आप पद के राजनीतिकरण का मजबूती से विरोध करता है।दिल्ली के कानून मंत्री मामले की जांच के संबंध में शुक्रवार को महिला आयोग के समक्ष पेश नहीं हुए। आयोग ने इसके बाद कहा था वह इस मामले को उपराज्यपाल नजीब जंग के सामने उठाएगा। डीसीडब्ल्यू के सदस्यों और मंत्री के वकील के बीच इस दौरान बहस भी हुई।डीसीडब्ल्यू अफ्रीकी महिलाओं की संलिप्तता वाले मादक पदार्थो की तस्करी व देह व्यापार के कथित मामले के खिलाफ कार्रवाई करने की जांच कर रही है।भारती ने कहा, "बरखा सिंह कांग्रेस सदस्य हैं और वह राजनीति से प्रेरित होकर काम कर रही हैं।"कानून मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, "मुझ पर लगे सभी आरोप झूठे हैं। यह मुझे बदनाम करने का षड्यंत्र है। यह बिल्कुल गलत और अफसोसजनक है।"मंत्री का बचाव करते हुए आप ने वक्तव्य जारी कर कहा, "आप, डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष द्वारा पद के राजनीतिकरण का मजबूती से विरोध करता है। कांग्रेस की पूर्व विधायक और डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष की मामले पर विवाद खड़ा करने की कोशिश स्पष्ट रूप से उनके राजनीतिक उद्देश्य को दर्शाती है।"पार्टी ने कहा कि यह भी चाहती है कि मामले में न्याय मिले।आप ने भारती के पक्ष को स्पष्ट करते हुए कहा, "पर्यटन विभाग की भी जिम्मेदारी संभाल रहे भारती को पर्यटन विभाग में अपराह्न तीन बजे आधिकारिक बैठक में शामिल होना था, जिसके बाद उपराज्यपाल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जाना था। दोनों कार्यक्रम पूर्व से तय थे और इसलिए भारती अपने वकील के जरिए डीसीडब्ल्यू को सूचित करना चाहते थे कि वह आयोग के सामने दूसरे दिन पेश होंगे।"पार्टी ने यह भी कहा कि डीसीडब्ल्यू ने गलत पते पर सम्मन भेजा था।

 

Tags: somnath bharti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD