विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने आज राज्यपाल के सलाहकार खुर्शीद अहमद गनेई से मुलाकात कर उन्हें अपने मुद्दों एवं मांगों से अवगत करवाया। टूरिस्ट फैस्लिटेटरस, लैंडस्केपर एंड गार्डन वर्कर के एक प्रतिनिधिमंडल ने सलाहकार से अनुरोध किया कि वह विभाग में ‘रहबर-ए-सेहत‘ की सामनता पर उनके नियमितिकरण के लिए एक रोडमैप तैयार करें। सलाहकार को सूचित किया गया कि कुछ वर्श पहले उचित जांच के बाद करीब 2900 उम्मीदवार चुने गये थे, जिसके बाद चुने गये उम्मीदवारों को आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया ताकि वे राज्य में दौरे और यात्रा उद्योग को पूरा कर सरें। प्रतिनिधिमंडल को ध्यानपूर्वक सुनते हुए सलाहकार ने उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार पर्यटन क्षेत्र को बढावा देने की दिशा में प्रयासरत है, जिससे राज्य में प्रशिक्षित युवाओं के लिए पर्याप्त रोजगार के अवसर पैदा करने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में देशभर में रोड शो, राश्ट्रीय पर्यटन मार्ट में भाग लेने सहित विभिन्न प्रोत्साहित गतिविधियों को बढावा दिया जा रहा है।
सलाहकार ने प्रतिनिधिमंडल से राज्य के लिए राजस्व पैदा करने की विशाल क्षमता वाले पर्यटन क्षेत्र को पहचानने का आग्रह किया । उन्होंने कहा कि चूंकि यह नौकरी के अवसर पैदा करता है, इसलिए इय क्षेत्र को बडे पैमाने पर बढावा देने की सभी हितधारकों को सामुहिक जिम्मेदारी है। 10 जमा 2 लैक्चरारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी सलाहकार से भेंट की तथा उच्च शिक्षा विभाग में 40 प्रतिशत कोटा बहाल करने का अनुरोध किया। सलाहकार ने उन्हें इस मामलें की शीघ्र जांच करने का आश्वासन दिया। वृद्धावस्था पेंशन भोगियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी सलाहकार से मुलाकात की और अपनी बकाया पेंशन राशि को जारी करने में उनके हस्तक्षेप का मांग की । सलाहकार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह उनकी इस मांग पर विचार करेंगे तथा इसके समाधान हेतु उचित कार्रवाई करेंगे।