Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें अब उत्तराखंड में पेपर लीक हो गए, प्रधानमंत्री जी ये कब रुकेंगे?- केजरीवाल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह

 

हिसार-सिकंदराबाद ट्रेन रविवार से पटरी पर दौड़ेगी, सांसद दुष्यंत दिखाएंगे हरी झंडी

रेलवे स्टेशन पर सांसद करेंगे फ्री वाई फाई की शुरूआत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 21 Jul 2018

Last updated on: Jul 21, 2018, 00:00 IST

हिसार को दक्षिण भारत में सीधा रेल से जाने की चिरलंबित मांग रविवार को पूरा होने जा रही है। इनेलो संसदीय दल के नेता व हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला रविवार को सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर हिसार सिकंदराबाद ट्रेन नम्बर 17037 को हरी झंडी दिखाएंगे। उनके साथ इस मौके पर चुरू के सांसद राहुल कस्वां भी उपस्थित रहेंगे। पिछले काफी समय से सांसद दुष्यंत चौटाला हिसार को दक्षिण भारत की सीधी रेल सेवाओं के लिये प्रयासरत थे। इसके लिये वे कई बार रेल मंत्री व विभाग के उच्चाधिकारियों से मिल चुके है। उनके प्रयासों से पिछले दिनों हिसार को तीन ट्रैन मिली थी। ट्रैन को हरी झंडी दिखाने से पूर्व रविवार सुबह 9 बजे सांसद चौटाला रेलवे स्टेशन पर फ्री वाई फाई की शुरुआत करेंगे।इनेलो सांसद ने बताया कि फ्री वाई फाई होने से यात्री जहां फ्री इंटरनेट का आनंद लेने के साथ साथ सम्बंधित ट्रैन की ताजा अपडेट की जानकारी भी ले सकेंगे। इसके साथ साथ 2 वर्ष पूर्व रेल बजट में हिसार रेलवे स्टेशन के लिये जो घोषणाएं की गई थी, उन कार्यों का भी जायजा लेंगे। गौरतलब है कि सांसद ने हिसार के लिए रेलवे वाशिंग यार्ड, एक्सीलेरेटर, लिफ्ट सहित कई कार्यो की माग की थी जिनको लेकर कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा सांसद दुष्यंत रेलवे डी आर एम से मिलकर क्षेत्र की और से एक मांग पत्र भी सौंपेंगे। जिसमे हिसार से हरिद्वार ट्रेन नियमित रूप से चलाने के साथ साथ हिसार से चंडीगढ़ डेमो ट्रैन चलाने की मांग प्रमुख रूप के रखेंगे, वहीं भिवानी से चंडीगढ़ चलने वाली एकता एक्सप्रेस को हिसार तक चलाये जाने की बात कहेंगे ताकि हिसार के लोग सीधे रेल मार्ग से चंडीगढ़ जा सके। वंही पिछले दिनों घोषित की गई हिसार से कोयंबटूर ट्रेन को भी जल्द से जल्द चलाने की मांग करेंगे। पिछले बजट में सूर्य नगर, सेक्टर 16-17, आदमपुर-भादरा, हांसी-तोशाम व हांसी-उमरा रेलवे लाइन पर उपरगामी पूल बनाने की घोषणा हुई थी, जिनमे सूर्य नगर को छोडक़र सब पर काम शुरू हो चुका है। इनको जल्द पूरा करवाने के साथ साथ सूर्य नगर फाटक पर रेलवे पूल का निर्माण कार्य भी जल्द शुरुआत करने की मांग रखेंगे।

उन्होंने बताया कि इसके साथ पटेल नगर आरयूबी का निर्माण कार्य पैसा जमा होने के बाद भी इसका निर्माण शुरू न करने की बात डी आर एम के सामने रखते हुए इसे जल्द पूरा करवाये जाने की बात रखेंगे। इसके साथ साथ सांसद चौटाला हांसी से जींद प्रस्तावित रेलवे लाइन और आदमपुर भादरा रेलवे सर्वे  के बारे में रेलवे अधिकारियों से जानकारी लेंगे।इधर, इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने देवीलाल सदन में हलका भिवानी, लोहारू, तोशाम, बुवानीखेड़ा के संयुक्त कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए 17 जुलाई के जेल भरो आंदोलन की सफलता के लिए मुबारकबाद देते हुए कहा कि जिस तरह से 37810 लोगों ने गिरफ्तारियां दी उससे साफ प्रतीत होता है कि भिवानी डा. अजय सिंह चौटाला के प्रति आज भी समर्पित है। अपने प्रिय नेता की कर्मभूमि पर आयोजित जेलभरो आंदोलन में सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ?र निष्ठावान तरीके से हिस्सा लिया। जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। वहीं उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए दुष्यंत ने कहा कि 5 अगस्त को इनसो का 16 स्थापना दिवस कैथल में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के युवा और छात्र बढ़चढक़ भाग लेंगे। जिस तरह से उन्हें बैठकों के अंदर युवा छात्रों की संख्या अधिक से अधिक हो रही है उससे साफ प्रतीत होता है कि 5 अगस्त को कैथल में बड़ी संख्या में युवा व छात्र अपने अधिकार के लिए उपस्थित होंगे। वहीं सांसद ने पूर्व युवा हलका अध्यक्ष देवेंद्र नकीपुर के निवास स्थान पर जाकर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना।

 

Tags: Dushyant Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD