Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस नेताओं में बौखलाहट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 21 Jul 2018

Last updated on: Jul 21, 2018, 00:00 IST

सोशल मीडिया अध्यक्ष मंडी जिला युवा मोर्चा जगदीश ठाकुर ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा  कि द्रंग की जनता ने इस विधानसभा क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव लाकर भाजपा के नए युग की शुरूआत कर दी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने खूब तरक्की की है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता और एक के बाद चुनावों मिली जीत से विपक्ष पूरी तरह से घबराया हुआ है। तभी तो सारे विपक्ष दल मोदी सरकार को हराने के लिए एकजुट हो रहे हैं।  पहले भी भाजपा को हराने के लिए सपा, कांग्रेस यूपी विधानसभा चुनाव में गठबंधन किया था लेकिन वह प्रयोग भी असफल रहा। हाल ही में किये कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को  जबरदस्ती गले लगाने के स्टंट से ये साफ जाहिर होता है की कांग्रेस दल के नेताओं में प्रधानमंत्री को लेकर कितनी बौखलाहट है।  पिछले कई वर्षों से पार्टी के प्रचार में जुटे जगदीश ठाकुर का कहना है कि जबतक एक कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्य नहीं करता तबतक पार्टी के लिए किसी भी परिणाम को पाना मुश्किल हो जाता है इसलिए पार्टी के हर कार्यकर्ता का ये दायित्व बनता है कि लोगों की गुमराह करने के बजाए उनका सही मार्गदर्शन किया जाए। उन्होंने कहा की जबसे क्षेत्र मोदी लहर से जुड़ा है और उनकी दूरगामी सोच से द्रंग में भी अथाह विकास के मार्ग खुल गए हैं। जगदीश ठाकुर जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और उनका कहना है कि वे पार्टी में किसी वरिष्ठ पद की लालसा नहीं रखते बल्कि एक कार्यकर्ता के रूप में जो कार्य किये जा सकते हैं उसके लिए किसी खास पद प्रतिष्ठा की आवश्यकता नहीं होती, कुछ कर गुजऱने का जज्बा ही काफी होता है। 

भाजपा ने बदली द्रंग की तस्वीर  

पिछले कई वर्षों से सक्रियता से भाजपा के प्रचार अभियान में जिला मंडी के द्रंग से जगदीश ठाकुर जो कि भाजपा युवा मोर्चा जिला मंडी के सोशल मीडिया प्रभारीहैं। इन्होंने निस्वार्थ पार्टी के लिए तन-मन और धन सब न्यौछावर कर डाला हैं। जब भी जहां भी भाजपा को जरूरत पड़ी जगदीश ने सर्वस्व न्यौछावर कर भाजपा विधायक जवाहर ठाकुर का साथ दिया जिससे आज इनकी द्रंग विधानसभा क्षेत्र नहीं बल्कि मंडी सम्पूर्ण मंडी जिला में अलग पहचान बन चुकी है। जमीनी स्तर पर हर नौजवान से मिलकर पार्टी को मजबूती दिलाई है। जनता की समस्याओं को सरकार के सामने रखा और समाज सेवा में अपना सर्वस्व झोंक डाला। इसी का नतीजा है कि आज द्रंग वि.स. क्षेत्र में भाजपा ने जो मुकाम हासिल किया है। अपने जीवन में सादगी और निर्मल स्वभाव का व्यक्तित्व रखने वाले जगदीश ठाकुर प्रलाभनों और दिखावों की राजनीति से दूर रहकर भाजपा पार्टी के लिए ईमानदारी से प्रचार करते हैं।

 

Tags: MIX HIMACHAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD