आम आदमी पार्टी(आप) ने गुरुवार को सूचना का अधिकार(आरटीआई) अधिनियम में संशोधन करने के प्रस्ताव की कड़ी निंदा की और कहा कि यह भाजपा को सूचना आयुक्तों पर खुली छूट प्रदान करेगा। पार्टी ने कहा, भाजपा आरटीआई अधिनियम को कूड़ेदान में डालने का प्रयास कर रही है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यहां मीडिया से कहा, क्योंकि यह भाजपा को सूचना आयुक्तों के वेतनों और भत्तों में बदलाव करने की शक्ति प्रदान करेगा, अधिकारी मोदी सरकार के खिलाफ कोई भी सूचना देने में आशंकित रहेंगे। इससे पहले दिन में, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी भाजपा पर केवल सच्चाई को छुपा कर रखने का आरोप लगाया और सभी भारतीयों से आरटीआई अधिनियम में संशोधन पर विरोध करने का आह्वान किया।