Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बाढ़ से निपटने के लिए पंजाब सरकार और लोग हुये एकजुट

विभिन्न जिलों में दरियाओं के तटबंधों को मजबूत करने में निजी तौर पर जुटे कैबिनेट मंत्री

Tarunpreet Singh Sond, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Narinder Pal Singh Sawna, Sanjay Singh,Harpal Singh Cheema, Harbhajan Singh ETO, Laljit Singh Bhullar, Barinder Kumar Goel, Harjot Singh Bains
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Sep 2025

Last updated on: Sep 08, 2025, 13:32 IST

पंजाब में आई भीषण बाढ़ के मद्देनज़र मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश में चलाए जा रहे राहत और बचाव कार्यों में कैबिनेट मंत्री और प्रदेशवासी एकजुट होकर राहत कार्य कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्रियों द्वारा बड़े स्तर पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री बाँटी जा रही है। इसके अतिरिक्त विभिन्न जिलों में दरियाओं के तटबंधों को मजबूत करने में कैबिनेट मंत्री व्यक्तिगत तौर पर जुटे हुए हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज दिड़बा में अपने कार्यालय पर ज़रूरतमंद बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिये बांटी जा रही रोज़मर्रा की आवश्यक वस्तुओं की पैकिंग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी बाढ़ पीड़ित राहत सामग्री से वंचित नहीं रहना चाहिए।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने यह सारी राहत सामग्री बिना किसी सरकारी मदद के एकत्र की है, जिसमें हल्का दिड़बा के स्वयंसेवकों ने अपनी मेहनत की कमाई में से योगदान दिया। इसी के साथ उन्होंने जिले के वेटरनरी अधिकारियों द्वारा जुटाई राहत सामग्री का ट्रक भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना किया।

इसी तरह कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस लगातार नंगल और आनंदपुर साहिब क्षेत्र की बाढ़ प्रभावित स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री द्वारा इलाके की दरियाओं के तटबंधों पर लगातार व्यक्तिगत स्तर पर नजर रखी जा रही है। 

इसके अलावा नंगल डैम के पास स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर को हुये नुकसान को भरने के लिए चल रहे बचाव कार्य की तीसरे दिन भी कमान संभाली हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक राहत कार्य पूरी तरह से समाप्त नहीं हो जाते, वे यहीं डटे रहेंगे।

कैबिनेट मंत्री पंजाब हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज हल्का जंडियाला गुरु स्थित अपने कार्यालय से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री जिसमें दवाइयाँ, सूखा दूध, आटा, पशुओं के लिए चोकर, चारा आदि शामिल हैं, और मेडिकल टीम को हल्का अजनाला के लिए रवाना किया। उन्होंने अजनाला सेक्टर के मलिकपुर और सराए गाँवों में राहत सामग्री का वितरण किया।

इसके अलावा उन्होंने आज छत गिरने से घायल हुई रोमाना चक्क गाँव की सिमरजीत कौर का अस्पताल में जाकर हालचाल जाना और हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। इसी तरह राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और पंजाब के पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने रविवार को जिला फाजिल्का के सीमावर्ती गाँवों का दौरा किया। 

इस दौरान वे नाव द्वारा गुलाबा भैणी गाँव तक राहत सामग्री लेकर पहुँचे और यहो स्वयं लोगों को राहत सामग्री बाँटी। उन्होंने कहा कि लगभग एक महीने से पंजाब बाढ़ से जूझ रहा है, पर बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि केंद्र सरकार अब तक रिपोर्टों का इंतज़ार कर रही है।

जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने हल्का लहरागागा के मकरौड़ साहिब पुल और मूनक स्थित टोहाना पुल पर घग्गर नदी क्षेत्र के गाँव चादूं, कुंदनी, सुरजनभैणी, रामपुर गुज्जरां, फूलद, राजरहेड़ी, डूडियाँ सहित विभिन्न गाँवों का दौरा किया। उन्होंने मौजूदा हालात में दरिया किनारे की मजबूती के लिए गाँववासियों द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

श्री गोयल ने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार द्वारा घग्गर संबंधी संभावित बाढ़ के हालात से निपटने के लिए दिन-रात काम किया जा रहा है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जा रही। कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज विधानसभा हल्का पट्टी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर प्रभावित लोगों से बातचीत की और आवश्यक राहत सामग्री भी बाँटी। 

इस दौरान ज्ञानी रघबीर सिंह जी, हेड ग्रंथी दरबार साहिब भी उनके साथ विशेष रूप से बाढ़ प्रभावित लोगों की सुध लेने पहुँचे। उन्होंने धुस्सी तटबंध के किनारे बसे गाँव घड़ुंम, कुत्तीवाला, बस्ती लाल सिंह, घुलेवाला, सभरां, राधलके आदि का दौरा कर लोगों तक आवश्यक राहत सामग्री पहुँचाई और आगे भी हर प्रकार की मदद का भरोसा दिया।

कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डीयां ने लंबी हलके के विभिन्न गाँवों का दौरा किया और बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। उन्होंने आज लंबी हलके के मिड्डा, रानीवाला, सरावां और पक्की टिब्बी गाँव का दौरा किया। 

इसी तरह कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल किटों का वितरण किया और आशा वर्करों को आदेश दिए कि वे घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी मेडिकल आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 104 पर डायल करें।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Narinder Pal Singh Sawna , Sanjay Singh , Harpal Singh Cheema , Harbhajan Singh ETO , Laljit Singh Bhullar , Barinder Kumar Goel , Harjot Singh Bains

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD