Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

स्वयं को स्वस्थ रखने के लिये साइकिल चलाना व्यायाम का सर्वश्रेष्ठ एवं सबसे सस्ता स्वरूप है : एम वैंकेया नायडू

प्रथम विश्व बायसिकल दिवस के अवसर पर बाइसिकल रैली को झण्डी दिखाकर रवाना किया

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Jun 2018

Last updated on: Jun 03, 2018, 00:00 IST

भारत के उप राष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने कहा है कि स्वयं को स्वस्थ रखने के लिये साइकिल चलाना व्यायाम का सर्वश्रेष्ठ एवं सबसे सस्ता स्वरूप है एवं परिवहन के ऐसे पर्यावरण हितैषी माध्यम को अपनाने के लिये लोगों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिये । प्रथम विश्व बायसिकल दिवस के अवसर पर एनडीएमसी में पब्लिक बाइक शेयरिंग के लिये स्मार्ट साइकिल स्टेशन एवं बायसिकल रैली का शुभारंभ करने के बाद आज यहां पेशेवर साइकिल-सवारों एवं पर्यावरणविदों को संबोधित करते हुए उप राष्ट्रपति ने कहा कि साइकिल को प्रोत्साहन देने के अभियान को दीर्घकालिक आधार पर हाथ में लिया जाना चाहिये एवं यह विश्व बायसिकल दिवस पर मात्र एक कर्मकाण्डी विधान तक सीमित नहीं रहना चाहिये । इस अवसर पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी; वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉक्टर हर्षवर्द्धन एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे । बढ़ते प्रदूषण स्तर के बारे में बातचीत करते हुए उप राष्ट्रपति ने कहा कि विश्व भर में अनेक नगर प्रदूषण एवं वाहनों से निकलने वाली गैसों के कारण लगभग चिमनियों में बदल गए हैं । उन्होंने कहा कि समय आ गया है किशहर एवं अन्य शहरी स्थान साइकिल चालन को एक बड़े स्तर पर प्रोत्साहन दें । 

उन्होंने यह भी कहा कि हमारे शहरों में समर्पित साइकिल मार्गों का निर्माण किया जाना है एवं लोगों को श्रेष्ठ स्वास्थ्य की ओर कदम बढ़ाने के लिये प्रोत्साहित किया जाना होगा । उप राष्ट्रपति ने कहा कि हमें विश्व बायसिकल दिवस को महज़ एक सांकेतिक कवायद के रूप में नहीं देखना चाहिये एवं उन्होंने कहा कि यह यह दो सर्वाधिक बड़ी समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करता है जैसे बढ़ता पर्यावरण प्रदूषण एवं जीवनशैली में परिवर्तन से बढ़ते रोग । विपरीत स्वास्थ्य परिणामों को कम करने में साइकिल चालन से काफी सहायता मिलेगी । उन्होंने कहा किकैलोरी बर्न करने, मांसपेशियों को बल प्रदान करने एवंसेहत को प्रोत्साहन देने के अलावा प्रतिदिन साइकिल चलाना दिल की बीमारियों एवं कैंसर के ख़तरे को भी कम कर देगा । उप राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय राजधानी में पब्लिक बाइक शेयरिंग के लिये स्मार्ट साइकिल स्टेशन की शुरुआत करने के लिये एनडीएमसी प्राधिकारियों को बधाई भी दी एवं कहा कि देश में अन्य स्थानों पर इसी प्रकार की पहल किये जाने की आवश्यकता है एवं विशेषकर युवाओं को ऐसी सुविधाओं का पूर्ण उपयोग करना चाहिये ।

 

Tags: Venkaiah Naidu , Harsh Vardhan , Vijay Goel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD