Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

टेबिल टेनिस की अंतराष्ट्रीय खिलाडी मनिका मनिका बत्रा ने बताए सफलता के गुर

चितकारा इंटरनेशनल स्कूल में स्पोर्टस में कैरियर विषय पर भाषण का आयोजन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ , 13 Jul 2018

Last updated on: Jul 13, 2018, 00:00 IST

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है कि उन्हें समय समय पर उद्योगों की जानी मानी हस्तियों से रूबरू कराया जाए ताकि वे अपने आपको समय के अनुसार इंडस्ट्री के लिए तैयार कर सकें। इस सिलसिले में चितकारा इंटरनेशनल स्कूल की तरफ से चेंज द गेम कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें स्कूल के बच्चों को उद्योग, खेल, शिक्षा व उद्यमिता की जानी मानी हस्तियों से मिलने का मौका मिलता है। इस कडी के तहत आज अंतरराष्ट्रीय टेबिल टेनिस खिलाडी मनिका बत्रा को चितकारा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों के साथ रूबरू कराया गया जिसमें उन्होंने स्पोट्र्स में कैरियर विषय पर प्रेरणास्पद विचार व्यक्त किए। दिल्ली की 23 साल की मनिका बत्रा ने छात्रों के साथ अपनी सफलता की कहानी को साझा किया और कहा है कि हर छात्र को अपना लक्ष्य तय करना चाहिए और उसके लिए कडी मेहनत करनी चाहिए। हाल ही में संपन्न हुए कामनवेल्थ गेम्स मे मनिका के शानदार प्रदर्शन ने इस खेल को और भी मशहूर कर दिया है। पंचकूला में संपन्न हुई नार्थ जोन नेशनल र्रैंकंग टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में अपनी शानदार जीत को जारी रखते हुए मनिका ने अपना नाम और रोशन किया। चितकारा इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने उनसे कई तरह के सवाल किए।  आठवीं कक्षा के छात्र के सवाल का जबाव देते हुए मनिका ने बताया कि  वे अब एशियन गेम्स 2018 में भी इस तरह की परफारमेंस की अपेक्षा कर रही है। 

कक्षा छह के एक बच्चे ने उनसे पूछा कि वे खेल और पढाई में किसे चुनना है इसको लेकर उन पर रिश्तेदारों और परिवार का क्या दबाव रहा तो उन्होंने बताया कि उन्हें परिवार से पूरी मदद मिली। खासकर उनकी मां सुषमा बत्रा ने उनकी बहुत मदद की। दसवीं कक्षा के छात्र के सवाल में उन्होंने अपनी सफलता के लिए कोच को क्रेडिट दिया और बताया कि वे उनके लिए पिता के समान हैं। एक सवाल पर उन्होंने बताया कि खिलाडियों के लिए नौकरियों के बहुत ही अच्छे आफर मिलते हैं और वे भारत सरकार के पब्लिक सेक्टर आर्गेनाइजेशन में एक नौकरी कर रही हैं।  अपने भाषण का अंत करते हुए उन्होंने सीआईएस के छात्रों से कहा है कि वे खेल को बहुत ही गंभीरता से लें।इस मौके पर संबोधित करते हुए चितकारा इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसीपल डाक्टर नियति चितकारा ने कहा है कि हम स्कूल में शिक्षा के अच्छे अवसर के अलावा खेलों के बीच में बहुत ही बढिया सांमजस्य को स्थापित करते हैं। हम इस बात को समझते हं कि जिज्ञासा ही बढोतरी व विकास के लिए जरूरी होती है। सीआईएस के युवाओं को अपनी पूरी क्षमता को तलाशने के लिए स्कूल की तरफ से एकेडमिया व इंडस्र्टी के कार्यक्रम जिसे चेंज द गेम के नाम से जाना जाता है का आयोजन किया जाता है।   इस तरह के प्रेरणादायक भाषणों के जरिए छात्रों को प्रेरित किया जाता है कि वे खेलों में अपनी रूचि को पैदा करें और देश के लिए नाम कमाएं। 

 

Tags: Chitkara International School

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD