Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पारदर्शिता और जवाबदेही हमारा मार्गदर्शी सिद्धांत होना चाहिए : एम. वेंकैया नायडु

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Jul 2018

Last updated on: Jul 12, 2018, 00:00 IST

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने कहा है कि जनहित में काम कर रहे संगठनों के लिए पारदर्शिता और जवाबदेही मार्गदर्शी सिद्धांत होना चाहिए। वे आज 164वें केंद्रीय लोक निर्माण विभाग दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अलफोंस कन्नाथनम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। उपराष्ट्रपति ने कहा कि शहरी विकास और हमारे शहरों में किसी तरह के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले सीपीडब्ल्यूडी को अपना कार्य करते समय प्रकृति का ख्याल रखना चाहिए और उसका कार्य-व्यवहार पर्यावरण के अनुकूल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीपीडब्ल्यूडी को और अधिक इंफ्रास्ट्रक्चर योजनाओं के लिए ईमानदार कोशिश करनी चाहिए और राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभाना जारी रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए प्रकृति, संस्कृति और वास्तुकला का संरक्षण करना होगा। उपराष्ट्रपति ने यह कहते हुए कि भारत में शहरी पुनर्जागरण हो रहा है, यह बताया कि भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुधार कार्यक्रमों की वजह से देश में हो रहे बदलाव से पूरा विश्व प्रभावित है। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में हम सबके लिए संतोष का विषय है कि आज भारत विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।

उपराष्ट्रपति ने सौर ऊर्जा जैसे प्राकृतिक ऊर्जा स्रोतों के इस्तेमाल की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि सभी भवनों में वर्षा जल संचयन की सुविधा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन एक सच्चाई है और हमें इसके प्रभाव के बारे सजग रहना चाहिए। उपराष्ट्रपति ने कहा कि इंजीनियरिंग संगठन होने के नाते सीपीडब्ल्यूडी को देश के आर्थिक विकास में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में नवाचार और आधुनिकीकरण पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं को सही समय पर पूरा करना सबसे अहम पहलू है। उन्होंने कहा कि सीपीडब्ल्यूडी को नवाचार में लगातार लगे रहना होगा और अपने कार्य पद्धति में सुधार करते हुए अपनी गतिविधियों में एक विश्वसनीय मार्गदर्शक बनना होगा। उपराष्ट्रपति ने सीपीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों को नए दौरे के साथ कदम से कदम मिलाते हुए सीपीडब्ल्यूडी को एक बेहतर और काफी सक्षम संगठन बनाने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी, बेहतर कार्य प्रणाली और प्रबंधन के साधन अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सफलता कठिन मेहनत, अनुशासन, सही रणनीति और योजना अपनाने से मिल सकती है। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ कभी समझौता नहीं करना चाहिए और अपने ग्राहकों की उम्मीदों पर हमेशा खरा उतरने की कोशिश करनी चाहिए।

 

Tags: Venkaiah Naidu , KJ Alphons

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD