Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

अजय सिंह चौटाला ने दी भिवानी संसदीय क्षेत्र के लोगों को सबसे ज्यादा 13 हजार नौकरियां : दिग्विजय चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिवानी (हरियाणा) , 09 Jul 2018

Last updated on: Jul 09, 2018, 00:00 IST

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं तेज तर्रार युवा नेता दिग्विजय चौटाला ने दावा किया है कि डॉ. अजय सिंह चौटाला ने अपने संसदीय क्षेत्र भिवानी में सबसे ज्यादा 13447 नौकरियां दी थी। जो अपने आप में एक रिकार्ड है। उन्होंने दावा किया कि देश पर राज करने वाले सोनिया गांधी, राहुल गांधी व नरेन्द्र मोदी भी यह साबित कर दें कि उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्रों में इतनी नौकरियां दी हैं तो वे राजनीतिक बातें करना छोड़ देंगे। दिग्विजय गांव खरक में इनेलो नेता हरीपाल लागयान खरक व इनेलो कार्यकर्ताओं के द्वारा आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने  कहा कि आने वाली सरकार इनेलो बसपा की ही बनेगी। दिग्विजय चौटाला कार्यक्रम में राजपूत समाज की ओर से पगड़ी पहनाई गई वहीं अनुसूचित जाति समाज ने डा. भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। दिग्विजय ने दावा किया कि बीजेपी ने पहले चुनाव में सात सीटें हरियाणा में लोकसभा की जीती थी मगर अब एक भी सीट अगले चुनाव में बीजपेी नहीं जीत पाएगी। वहंी महागठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ इनेलो कभी नहीं जाएगी। उन्होंने कहा क उनके नेताओं के जेल मे होने के बावजूद वोट प्रतिशत बढ़ा ही है। 

कांग्रेस के भ्रष्टाचार से पीछा छुड़वाने के लिए ही लोगों ने बीजेपी को आजमाया मगर बीजेपी हर मोर्च पर फेल रही। देश में तीन करोड़ व प्रदेश में तीन लाख युवाओं को रोजगार देने के दावे करने वाली बीजेपी सरकार पहली ऐसी सरकार है जिसने पुलिस तक में डीसी रेट पर भर्तियां की हैं। उन्होंने स्थानीय विधायक को मजबूर विधायक कहा। जो अपने क्षेत्र को रोजगार मुहैया तक नहीं करवा पाए। उन्होंने कहा कि गठबंधन के कारण लोगों के पेट में दर्द हो रहा है तथा कांग्रेसियों की तो नींद उड़ गई है व वे नींद की गोली लेकर सोते हैं। उन्होंने कहा क िगठबंधन दलों का व दिलों का नहंी बल्कि भाई व बहन का रक्षाबंधन है। राजनीति में एक एक दो नहंी बल्कि 11 होते हैं। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कभी गाय व कभी राम तो कभी जातिवाद के नाम पर प्रदेश व देश का बेड़ा गर्क कर दिया। हरियाणा जैसे शांतिप्रिय प्रदेश में अस्सी मौतें हुई तथा पीएम ने यहंा फौज लगवाकर युवाओं पर एके-47 चलवाने का काम किया तथा एक बार भरी सांवेदना व्यक्त नहंी की जबकि अमरीका में आतंकी हमले में भी अगर कोई मरता है तो पीएम मोदी फेसबुक पर लिखते हैं। 

उन्होंने कहा क खुद को गाय के ठेकेदार कहने वाले बीजेपी नेताओं खट्टर,अनिल विज,मोदी व अमित शाह के घरों में गाय नहंी बल्कि काले कुत्ते बंधे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की बातों से अगर लोग बच गए तो आने वाला समय जनता का होगा। उन्होंने कुलदीप बिश्रोई पर चुटकी लेते हुए कहा कि वे उनका आदर करते हैं मगर लोग खुद बताएं कि सांसद रहते हुए उन्होंने कितनी बार इस इलाके की आवाज बुलंद की जबकि दुष्यंत ने सांसद रहते हुए सबसे ज्यादा प्रदेश के मुद्दे संसद में उठाए हैं व यहंा तक कि संसद के इतिहास में ट्रेक्टर टैक्स के विरोध स्वरूप ट्रेक्टर पर सवार होकर जाने वाले पहले सांसद दुष्यंत ही हैं। राजपूत बाहुल्य गांव खरक में दिगविजय ने कहा कि यह चौ. देवीलाल ही थे जिन्होंने राजपूत समाज के दो दो पीएम बनवाए। उन्होंने कहा कि आज दलितों पर प्रहार हो रहे हैं व दलित खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं मगर वे चिंता ना करें। अगर ऊंगली उठी है तो हरियाणा के लोग दिल्ली की ओर कूच करेंगे व आने वाले चुनाव में मायावती को पीएम बनाकर दम लेंगे।

 

Tags: Digvijay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD