Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ दुष्यंत चौटाला पहुंचे कोर्ट

घोटाले की जांच की बजाए सांसद को बताया था नशेड़ी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 07 Jul 2018

Last updated on: Jul 07, 2018, 00:00 IST

मानहानि के मामले में इनेलो सासंद दुष्यंत चौटाला शनिवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के खिलाफ अदालत पहुंचे। हिसार से सांसद दुष्यंत आज हिसार के हिसार की अदालत में पहुंचे और उन्होंने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के खिलाफ मान-हानि का केस दायर किया। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने दुष्यंत के केस की सुनवाई करते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 14 अगस्त की सुनवाई निर्धारित की है। इनेलो संसदीय दल के नेता दुष्यंत चौटाला ने पिछले दिनों प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में दवा घोटाले का पर्दाफाश करते हुए सरकार व अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। लेकिन प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इन घोटालो की जांच करवाने की बजाए उल्टा सांसद को ही नशेड़ी बताते हुए किसी नशामुक्ति केंद्र से इलाज करवाने की बात सार्वजनिक रूप से कही थी। इस पर सांसद ने स्वास्थ्य मंत्री को मानहानि का नोटिस दिया था। जिसकी समय सीमा पूरी होने पर सांसद चौटाला ने शनिवार को हिसार अदालत पहुंचकर स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की  धारा 499 व 500 के तहत केस दायर किया है। इन धाराओं में अपराध सिद्ध होने पर दो साल तक की सजा व जुर्माना हो सकता है।

18 मार्च  को सांसद दुष्यंत चौटाला ने स्वास्थ्य विभाग में करोड़ो रुपये की दवा एवं उपकरण की खरीद मामले में चंडीगढ़ में प्रैस क्रांफेंस कर सुबूतों के साथ घोटालों का उजागर किया था और स्वास्थ्य विभाग को अपनी जांच में भी कुछ खामियां मिली थी। इसके  बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री  अनिल विज ने तीन अप्रैल को सांसद दुष्यंत चौटाला को पत्रकार वार्ता में नशेड़ी बताते हुए किसी नशा मुक्ति केंद्र से अपना इलाज करवाने की बात कही थी। सांसद दुष्यंत ने इस मामले को अपनी मानहानि माना और इस मामले में दुष्यंत चौटाला की ओर से स्वास्थ्य मंत्री को नोटिस जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा था। परन्त विज की ओर से इसका कोई जवाब नहीं आया था। इसके बाद दुष्यंत ने आज अदालत में स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ केस दर्ज करवाया। अदालत में शनिवार को इस मामले की सुनवाई हुई और आगामी कार्यवाही के लिए 14 अगस्त की पेशी निर्धारित की, उस दिन सांसद दुष्यंत चौटाला की तरफ से गवाही पेश की जाएगी।

इस दौरान सांसद चौटाला ने बार एसोसिएशन का भी दौरा किया और अधिवक्ताओं की समस्याएं जानी। इसके साथ ही बार एसोसिएशन के चैंबर के बीच शैड बनवाने के लिए पूर्व में की गई घोषणा के तहत एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप बाजिया को नौ लाख रूपए का चैक भी सौंपा। सांसद चौटाला ने अधिवक्ताओं के साथ चर्चा की और सुझाव मांगे। युवा अधिवक्ताओं ने सांसद से रूबरू होते हुए स्टाइफंड शुरू कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि युवा अधिवक्ताओं के समक्ष आरंभिक कुछ वर्षों में आय का कोई उपयुक्त प्रबंध नहीं होता। इसलिए ऐसे युवा अधिवक्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए मासिक स्टाइफंड का प्रावधान किया जाना चाहिए। सांसद चौटाला ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी इस मांग को उचित मंच पर प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा। इस मौके पर इनेलो जिलाध्यक्ष राजेन्द्र लितानी, विधायक रणवीर गंगवा, वेद नारंग, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप बाजिया, वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट राम लाल विमल, लक्ष्मण बाजिया, पी के संधीर, पूर्व प्रधान कलम सिंह, पंकज मेहता, जगदीश बिश्नोई, महेंद्र सिंह नैन, दलीप जाखड़,  मनदीप बिश्नोई, अनिल श्योराण, सोमदत्त शर्मा, रेखा मित्तल, विजय लक्ष्मी, कमलेश शर्मा, मीनू शर्मा, सुदेश रानी, अजित श्योराण, प्रभु दयाल जाखड़, अमित ढिल्लों, प्रदीप जांगड़ा, सुखबीर नेहरा,भजन रावत, हरि सिंह बूरा, प्रमोद बागड़ी, बलविंद्र सिंह, दलबीर बिश्नोई, सन्दीप सरोहा, समीर भाटिया, अभिषेक अग्रवाल, मनोज सैनी सहित बहुत से अधिवक्ता उपस्थित थे।

 

Tags: Dushyant Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD