Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विश्वस्तरीय तकनीक से विकसित होंगी शिमला व धर्मशाला स्मार्ट सिटी : सरवीण चौधरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 05 Jul 2018

Last updated on: Jul 05, 2018, 00:00 IST

शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार शिमला व धर्मशाला स्मार्ट सिटी को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इन शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए विश्व स्तरीय तकनीक का उपयोग किया जाएगा और सम्बन्धित क्षेत्र की सर्वोत्तम कम्पनियां निवेश करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य स्मार्ट सिटी के विकास तक सीमित नहीं है बल्कि सरकार सभी शहरी क्षेत्रों के दीर्घकालीक एवं सत्त विकास के लिए प्राथमिकता से कार्य कर रही है।शहरी विकास मंत्री आज यहां स्मार्ट सिटी परियोजना के सन्दर्भ में विभिन्न कम्पनियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को विश्व के समक्ष एक पसन्दीदा गंतव्य के तौर पर प्रस्तुत करेगी। राज्य के प्रत्येक नागरिक को नगर निगम, स्थानीय निकाय और शहरी विकास से सम्बन्धित दिन प्रति दिन आने वाली समस्याओं का समाधान नागरिक अनुकूल और इंटरैक्टिव मंच जैसे कम्प्यूटर, मोबाइल एप्लीकेशन (ई-एप्प) के माध्यम से किया जाएगा। राज्य सरकार शहरी विकास के बारे में जानकारी प्रदान करेगी और इन एप्स के द्वारा प्रतिपुष्टि भी करेगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव शहरी विकास राम सुभग सिंह, निदेशक नगर नियोजन विभाग डॉ. देवेन्द्र कुमार गुप्ता भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

 

Tags: Sarveen Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD