भारतीय प्रैस परिशद की तीन सदस्यीय टीम ने आज राज्य में पत्रकारों के समक्ष आने वाली चुनौतियों की अंतदृश्टि रखने के लिए विभिन्न पत्रकार संघों के प्रतिनिधियों के साथ कई बैठकें आयोजित कीं। प्रभात कुमार दास, अशोक उपाध्याय तथा प्रो सुशमा यादव सहित पीसीआई टीम ने कश्मीर एडिटर्स गिल्ड (केईजी), कश्मीर प्रैस कलब, जम्मू व कश्मीर एडिटर्स फोरम (जेकेईएफ), जम्मू व कश्मीर प्रैस एसोसिएशन (जेकेपीए), जम्मू व कश्मीर मिडिया एसोसिएशन, जम्मू व कश्मीर जरनलिस्टिक यूनियन तथा अन्य इसी तरह के निकायों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की।बैठकों के दौरान संगठनों ने पीसीआई से समाचार पत्रों तथा पत्रकारों के समक्श आने वाले मुद्दों तथा चुनौतियों का समाधान करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। उन्होंने मांग की कि एक निर्धारित समय सीमा होनी चाहिए जिसमें विभिन्न मुद्दों के बारे में समाचार पत्रों द्वारा परिशद में दर्ज जाचीकाओं का समाधान किया जाता है।बैठकों के दौरान पीसीआई ने जम्मू व कश्मीर के प्रतिनिधित्तव की कमी पर भी चर्चा हुई। ऐसा कहा गया कि यह उच्च समय है जब जम्मू व कश्मीर को परिशद में प्रतिनिधित्तव प्राप्त करना चाहिए क्योकि यह राज्य से परिशद के ध्यान मे लाये गये मामलों के निवारण में तेजी लायेगा।परिशद के सदस्यों ने स्वीकार किया कि स्थानीय पत्रकारों तथा परिशद के बीच कुछ संचार अंतर रहा है तथा जल्द से जल्द इस अंतर को दूर करने के लिए हर संभव कदम उठाये जायेगे । उन्होंने आश्वासन दिया कि वे राज्य में पत्रकारों के साथ नियमित रूप से सम्पर्क करेंगे ताकि उनकी शिकायतों का शीघ्र निवारण सुनिश्चित हो सके।सदस्यों ने कहा कि वे पीसीआई के चेयरमैन न्यायाधीश सी. के प्रसाद, जो राज्य में हालिया विकास से सम्बंधित हैं, के निर्देशों पर राज्य के दौरे पर हैं।