Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संत कबीर नगर में महान संत और कवि कबीर को श्रद्धांजलि अर्पित की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मगहर (उत्तर प्रदेश) , 28 Jun 2018

Last updated on: Jun 28, 2018, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में मगहर गए। उन्होंने महान संत और कवि कबीर की 500वीं पूण्य तिथि के अवसर पर संत कबीर समाधी पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने संत कबीर मजार पर चादर भी चढ़ाई। प्रधानमंत्री संत कबीर गुफा गए और पट्टिका का अनावरण करते हुए संत कबीर अकादमी की आधारशिला रखी। यह अकादमी महान संत की शिक्षाओं और विचारों का प्रसार करेगी। प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मगहर में महान संत कबीर को श्रद्धांजलि अर्पित करके उनकी वर्षों की इच्छा पूरी हुई है। मगहर के बारे में कहा जाता है कि संत कबीर, गुरू नानक तथा बाबा गोरखनाथ ने यहीं आध्यात्मिक विचार-विमर्श किया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि 24 करोड़ की लागत से बनने वाली संत कबीर अकादमी संत कबीर की विरासत के साथ-साथ क्षेत्रीय बोलियों और लोक कलाओं का संरक्षण संस्थान होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि संत कबीर भारत की आत्मा के मूल का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने जाति के बंधनों को तोड़ा और सामान्य ग्रामीण भारतीय की भाषा बोली।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के विभिन्न भागों में समय-समय पर संत हुए हैं। इन संतों ने सामाजिक बुराईयों से मुक्ति पाने में समाज का मार्ग दर्शन किया है। विभिन्न काल खंडों में भारत के विभिन्न भागों के संतों के नामों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने बाबा साहेब आम्बेडकर की चर्चा की, जिन्होंने संविधान के माध्यम से भारत के प्रत्येक नागरिक की समानता सुनिश्चित की। राजनीतिक अवसरवाद पर कड़ा बयान देते हुए प्रधानमंत्री ने संत कबीर की इस शिक्षा को याद किया कि आदर्श शासक वह है जो लोगों की भावनाओं और पीड़ाओं को समझता है। उन्होंने कहा कि संत कबीर ने लोगों के बीच भेदभाव करने वाले सभी सामाजिक ढांचों की आलोचना की थी। इस संदर्भ में प्रधानमंत्री ने केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया, जो गरीबों तथा समाज के वंचित वर्गों को सशक्त बनाना चाहती हैं। ऐसी योजनाओं में जन-धन योजना, उज्ज्वला योजना, बीमा योजना, शौचालय निर्माण तथा प्रत्यक्ष लाभ अंतरण हैं। उन्होंने सड़क, रेल, ऑप्टीकल फाइबर नेटवर्क आदि विभिन्न अवसंरचना क्षेत्रों में तेजी से किए जा रहे कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही है कि विकास का लाभ भारत के सभी भागों को मिले। प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि संत कबीर की शिक्षा नये भारत के विजन को आकार देने में सहायक होगी।

 

Tags: Narendra Modi , Dr Mahesh Sharma , Yogi Adityanath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD