Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भवन निर्माण के लिए अभय चौटाला ने दिए 31 लाख रुपए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बहादुरगढ़ , 27 Jun 2018

Last updated on: Jun 27, 2018, 00:00 IST

एसवाईएल की लड़ाई में साथ देगी दलाल खाप, यह बात नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने बहादुरगढ़ हलका के सबसे बड़े गांव माडोठी में दलाल खाप 84 द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने के उपरांत कही। उन्होंने दलाल खाप 84 के तहत आने वाले 102 गांवों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उनका आभार प्रकट किया। इनेलो नेता को जहां दलाल खाप 84 के प्रधान भूप सिंह दलाल ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। वही कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा बहादुरगढ़ से सैकड़ों गाडिय़ों के काफिले के साथ अभय चौटाला को कार्यक्रम स्थल पर लाया गया। तकरीबन 25 साल बाद दलाल खाप 84 ने किसी नेता को पगड़ी पहनाई  है जिसके कारण राजनैतिक व सामाजिक तौर पर अभय सिंह चौटाला का कद और भी ऊंचा हुआ है।उन्होंने बताया कि एक अकेले चौधरी देवीलाल ही ऐसे नेता थे जिन्होंने खाप पंचायतों के मान-सम्मान में कोई कसर नहीं छोड़ी और उसके बाद चौटाला परिवार हमेशा खाप पंचायतों के मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखता है। नेता प्रतिपक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वे राजनीतिक भाषण तो रोज देते हैं लेकिन आज सामाजिक कार्यक्रम में परिवार के बीच आकर बुजुर्गों का आशीर्वाद चाहते हैं। अभय सिंह चौटाला ने पंचायत की मांग के अनुसार भवन के निर्माण के लिए 31 लाख रुपए देने की घोषणा के साथ आश्वासन दिया कि जरूरत पडऩे पर और भी धन उपलब्ध करवाया जाएगा।इनेलो नेता यह भी कहा कि जब चौटाला साहब और अजय सिंह को जेल जाना पड़ा तो सभी विरोधी ये कहने लगे कि इनेलो पार्टी तो अब खत्म हो गई लेकिन कार्यकर्ताओं की बदौलत हमने इतनी मेहनत की और आज पूरे देश में अगर कहीं किसी पार्टी के संगठन की चर्चा होती है तो इनेलो का नाम सबसे पहले आता है। 

उन्होंने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल ने किसानों के लिए पूरी जिंदगी संघर्ष किया था और किसानों के लिए तो एक बार उन्होंने मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया था।उन्होंने यह भी कहा कि चौधरी बंसी लाल ने हमेशा एसवाईएल के पानी के नाम पर राजनीति करने का काम किया था और 1966 से लेकर 1977 तक 11 वर्षों तक लोगों को भिवानी और तोशाम में नहरें बनवाकर बेवकूफ बनाते रहे थे लेकिन चौधरी देवीलाल ने मुख्यमंत्री बनने के बाद 31 मार्च 1978 को एसवाईएल नहर बनाने के लिए जमीन एक्वायर करने के लिए 1 करोड़ रुपया पंजाब की सरकार को दिया और उसके बाद 2 करोड़ रुपए और दिए ताकि नहर का निर्माण करवाया जा सके।अभय सिंह चौटाला ने याद दिलाया कि जब चौधरी देवीलाल को किसानों के मुद्दों के चलते मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ गया था और दोबारा 1987 में मुख्यमंत्री बने तो पंजाब के खराब हालातों के कारण उन्होंने एसवाईएल को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अभय चौटाला ने कहा कि 10 नवंबर 2016 को सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के हक में फैसला दे दिया लेकिन उसके बावजूद भी सरकार ने इस नहर का निर्माण नही करवाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 10 साल तक देश और प्रदेश में राज किया और अगर चाहती तो एसवाईएल का निर्माण करवा सकती थी लेकिन उसने नही करवाया और अब भी कांग्रेस के नेता एसवाईएल पर तो बोलते ही नही क्योंकि पंजाब में उनकी पार्टी की सरकार है। उन्होंने कहा कि इनेलो एसवाईएल का पानी लाने के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार है और किसी भी कीमत पर हरियाणा के किसान और कमेरे वर्ग को एसवाईएल का पानी लाकर देगी।उन्होंने झज्जर में आयोजित होने वाले जेल भरो आंदोलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने के लिए अपील की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप, दलाल खाप 84 के प्रधान भूप सिंह दलाल, संजय दलाल, नरेश जून, तेजा पहलवान, धर्मवीर फौजी, उपेन्द्र कादियान, भूपेन्द्र सिंह फरमाणा, कर्मबीर राठी, कैप्टन मान सिंह, सतपाल सिंह, मा. साहब सिंह, चौ. दयानंद आदि ने भी खाप पंचायत 84 के प्रतिनिधियों को संबोधित किया।

 

Tags: Abhay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD