Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला

 

कुल्लू के राम शर्मा को थाईलैंड में मिला अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल अवार्ड

बैंकाक में थाईलैंड के उपप्रधानमंत्री ने दिया राम को अंतराष्ट्रीय युवा व्यवसायी पुरस्कार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 20 Jun 2018

Last updated on: Jun 20, 2018, 00:00 IST

देवभूमि कुल्लू के ग्रामीण युवक राम शर्मा ने देश का नाम दुनियाभर में रोशन किया है। कुल्लू जिला के दुर्गम गांव दलयाड़ा के युवक राम शर्मा को युवा व्यवसायी के टेलैंट को देखते हुए अंतराष्ट्रीय ग्लोबल अवॉर्ड 2017 से थाईलैंड में सम्मानित किया गया है। इस अंतराष्ट्रीय ग्लोबल अवॉर्ड का आयोजन थाईलैंड की राजधानी बैंकाक के प्रसिद्ध होटल होलीडे इन में आयोजित हुआ। थाईलैंड के उपप्रधानमंत्री कॉर्न दब्बरांसी ने इस युवा को युवा व्यवसायी के अंतराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर फ्रांस के प्रिंसेस इजबेल लफ्फरोज व भारतीय दुतावास वीबी सोनी भी मौजूद रहे। उक्त लोगों ने इस युवा व्यवसायी के बुलंद हौसलों की तारिफ करते हुए ऊर्जावान भारतीय युवा की संज्ञा दी है। इस पुरस्कार के लिए विश्वभर के व्यवसायी व व्यक्तिगत प्रतिभावाशाली लोगों को उनके सराहनीय कार्य के लिए चुना जाता है जिसमें कुल्लू जिला के दलयाड़ा गांव के इस युवक को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राम शर्मा आयुर्वेद के कई उत्पादों का व्यापार करते हैं और देशभर में आयुर्वेद के उत्पादों से लाखों लोगों को स्वस्थ जीवन दिया है। राम शर्मा हिमाचल प्रदेश के ऐसे पहले युवक हंै जिन्हें आयुर्वेद के क्षेत्र में काम करने पर अंतराष्ट्रीय ग्लोबल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। पूरे प्रदेशभर व देशभर के व्यवसायियों में राम शर्मा को मिले इस अवार्ड को लेकर खुशी का माहौल है। यही नहीं प्रदेश के दुर्गम गांव दलयाड़ा में भी जश्र का माहौल है कि एक छोटे से गांव से निकला युवक जहां चंडीगढ़ में बैठकर लाखों युवाओं को रोजगार मुहैया करवा रहा है वहीं आज उक्त युवक ने इस छोटे से गांव का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया है। 

बंजार उपमंडल के दलयाड़ा गांव में लक्ष्मण शर्मा के घर में जन्में इस युवक में बचपन से ही कुछ नया करने का शौक रहा है जो आज अंतराष्ट्रीय स्तर की ख्याती से पूरा हुआ है। राम अपनी इस कामयाबी के लिए बेहद खुश है। राम शर्मा ने बताया कि जब उन्हें अंतराष्ट्रीय युवा आंट्रेप्रेनुर चुना गया तो उन्हें बेहद खुशी हुई है। राम शर्मा आयुर्वेद के द्वारा पूरे भारत में बिमारियों से बचने के उपाय व दवाईयों के बारे में प्रचार-प्रसार व व्यापर कर रहे हैं। इसके अलावा लाखों युवाओं को रोजगार मुहैया करवाते हैं। राम शर्मा की माता कृष्णा देवी गृहणी है और पिता कुल्लू कोर्ट में कार्यरत हैं जो अपने बेटे की इस कामयाबी पर बेहद खुश हैं। राम शर्मा के चाचा इंद्र देव शर्मा, चाची राधा शर्मा, ग्रामीण लच्छी राम शर्मा, दिवान शर्मा, कृष्ण शर्मा आदि ने बताया कि राम शर्मा की इस कामयाबी पर  गांव में भी खुशी का माहौल छाया है। राम शर्मा ने बताया कि इस कामयाबी के पीछे जहां उनके माता-पिता का हमेशा सहयोग रहा है वहीं गुरूजनों को भी इसका श्रेय जाता है कि उन्होंने मुझे इस काविल बनाया। उन्होंने बताया कि वह छोटे से ब्राह्मण गांव दलयाड़ा में पैदा हुए और देवता बड़ा छमाहूं का उन्हें हमेशा आशीर्वाद रहा है। बड़ा छमांहूं का पूजारी होने के नाते वे हमेशा देव संस्कृति से भी जुड़े रहे हैं और आज गांव से बाहर रहकर भी अपनी देव संस्कृति व सभ्यता को नहीं भूले हैं। इसलिए महानगरोंं में रहकर भी उन्हें माता-पिता व देव बड़ा छमाहूं का उन्हें पूरा आशीर्वाद रहा है। उन्होंने बताया कि वे इससे भी आगे जाना चाहते हैं। बहरहाल कुल्लू जिला के ग्रामीण क्षेत्र के युवक आज देश दुनिया में नाम कमा रहे हैं।

 

Tags: MIX HIMACHAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD