Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

दिग्विजय सिंह को कांग्रेस से बर्खास्त करें राहुल गांधी : संबित पात्रा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Jun 2018

Last updated on: Jun 20, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के संघी आतंक के बयान पर भाजपा ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से उन्हें पार्टी से निकालने की मांग की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा, दिग्विजय सिंह ने हिंदू आतंकवादी कहा, करोड़ो हिंदुओं पर उंगली उठाई है, उनकी आलोचना की है और हिंदुओं को आतंकवादी कहा है। आप हिंदुओं को हल्के में क्यों लेते हैं? हमें माफी नहीं चाहिए, हमें दिग्विजय सिंह की बर्खास्तगी चाहिए। उन्होंने कहा, क्या दिग्विजय ने किसी अन्य धर्म के लिए इस भाषा का इस्तेमाल किया होता तो राहुल उन्हें छोड़ते? बेशक नहीं। उन्हें बर्खास्त कीजिए। आपने चुनाव प्रचार के दौरान मणिशंकर अय्यर को निलंबित किया था, लेकिन अब जब चुनाव नजदीक हैं, हम दिग्विजय सिंह को निलंबित करने और बर्खास्त करने की मांग करते हैं। दिग्विजय सिंह ने सोमवार को कहा था कि अबतक पकड़े गए सभी हिंदू आतंकवादियों का संबंध कहीं न कहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा था, अबतक जितने भी हिंदू आतंकवादी पकड़े गए हैं, उनका संबंध किसी न किसी तरह आरएसएस से निकल आता है। महात्मा गांधी का कातिल नाथूराम गोडसे भी आरएसएस का अंग था। 

इसलिए यह विचारधारा घृणा फैलाती है, घृणा से हिंसा का जन्म होता है और हिसा से आतंकवाद का जन्म होता है। उनके बयान को गंभीरता से लेते हुए पात्रा ने कहा कि यह कोई छोटा मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा, वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से तुरंत पहले कांग्रेस ने तुष्टीकरण की नीति शुरू कर हिंदुओं पर हमला करने की नीति शुरू कर दी है। इसे व्यक्तिगत बयान नहीं, बल्कि कांग्रेस के प्रमुख एजेंडे के तौर पर देखा जाना चाहिए। उन्होंने गांधी पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी को आरएसएस से डर लगने लगा है और वह दुनिया की सभी घटनाओं के लिए आरएसएस को जिम्मेदार मानते हैं। उन्होंने कहा, आप यह सब बंद कीजिए। राहुल गांधी को अदालत ने फटकार लगाई है, फिर भी वह तुष्टीकरण की राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ऐसे बयानों से पाकिस्तान को फायदा होता है। उन्होंने कहा, कांग्रेस के इन बयानों के कारण पाकिस्तान को फायदा मिलता है। पाकिस्तान के लिए कांग्रेस और राहुल के जुनून से हमें ऐतराज है। राहुल गांधी की पार्टी पाकिस्तान को एक मंच दे रही है।

 

Tags: Sambit Patra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD