हिसार से इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने भाजपा सरकार को किसान व युवा विरोधी करार देते हुए कहा कि भाजपा सरकार का जनहित से कोई वास्ता नहीं है। सांसद बुधवार को उकलाना हलके के गांव बिठमड़ा, खेदड़ व खरक पुनिया के ग्रामीणों को 22 जून को होने वाले जेल भरो आंदोलन के लिये न्यौता दे रहे थे। इस दौरान गांव बिठमड़ा में 15 परिवारों ने सांसद की मौजूदगी में कांग्रेस छोडक़र इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। युवा सांसद ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के जो नेता पिछली सरकार के समय किसान, युवा व कर्मचारी हितैषी होने का दम भरते थे और अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते थे। आज भाजपा के लगभग चार साल के शासनकाल के बाद भी वे लोग चुपचाप सत्ता का आनंद ले रहे हैं। वे लोग तो जनता से किए वायदों को भूल चुके हैं परन्तु जनता को हर बात याद है और समय आने पर उन्हें जनता सबक भी सीखा देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है परन्तु मुख्यमंत्री पाकिस्तान को जाने वाले पानी को रोकने की बात कर रहे हंै जबकि एसवाईएल पर माननीय सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बावजूद भी मुख्यमंत्री उसे लेकर कोई कदम उठाना तो दूर उस पर एक शब्द बोलना भी उचित नहीं समझते।
पूरा प्रदेश जानता है कि प्रदेश में पानी की समस्या का समाधान केवल एसवाईएल का पानी मिलने के बाद ही सम्भव है। अब तो इस पर सुप्रीम कोर्ट की मोहर भी लग चुकी है और साथ ही साथ यह निर्देश भी दिया गयाहै कि केंद्र सरकार किसी एजेंसी से पूर्ण सुरक्षा के दायरे में इसका बचा हुआ निर्माण कार्य पूरा करवाकर हरियाणा प्रदेश को उसके हक का पानी दिलवाए। परन्तु प्रदेश भाजपा सरकार और केंद्र सरकार इस मामले में कोई कदम नही उठाया। उल्टा प्रदेश सरकार तो मामला कोर्ट में लंबित बताकर उल्टा जनता को गुमराह कर रही है। एस वाई एल का पानी मिलने के बाद जंहा सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी होगा वंही प्रदेश के हर क्षेत्र में पीने के पानी की भीकोइ समस्या नही रहेगी। इनेलो सांसद ने कहा कि एसवाईएल को लेकर इनेलो हमेशा गम्भीर रही है । जब से इस पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है तब से इनेलो लगातार भाजपा सरकार को जगाने का प्रयास करते हुए आंदोलनरत है और जनता का भी इसमे भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस मौके पर इनेलो जिलाध्यक्ष राजेन्द्र लितानी, विधायक अनूप धानक, कैप्टन छाजू राम ,युवा जिलाध्यक्ष अमित बूरा, सुनील बूरा, गुलाब सिंह खेदड़, कली राम खेदड़ सहित बहुत से इनेलो कार्यकर्ता उपस्थित थे।