Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भाजपा सरकार का जनहित से कोई नाता नहीं : दुष्यंत चौटाला

सांसद ने उकलाना हलके के ग्रामीणों को जेल भरो आंदोलन का दिया न्यौता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 20 Jun 2018

Last updated on: Jun 20, 2018, 00:00 IST

हिसार से इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने भाजपा सरकार को किसान व युवा विरोधी करार देते हुए कहा कि भाजपा सरकार का जनहित से कोई वास्ता नहीं है। सांसद बुधवार को उकलाना हलके के गांव बिठमड़ा, खेदड़ व खरक पुनिया के ग्रामीणों को 22 जून को होने वाले जेल भरो आंदोलन के लिये न्यौता दे रहे थे। इस दौरान गांव बिठमड़ा में 15 परिवारों ने सांसद की मौजूदगी में कांग्रेस छोडक़र इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। युवा सांसद ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के जो नेता पिछली सरकार के समय किसान, युवा व कर्मचारी हितैषी होने का दम भरते थे और अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते थे। आज भाजपा के लगभग चार साल के शासनकाल के बाद भी वे लोग चुपचाप सत्ता का आनंद ले रहे हैं। वे लोग तो जनता से किए वायदों को भूल चुके हैं परन्तु जनता को हर बात याद है और समय आने पर उन्हें जनता सबक भी सीखा देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है परन्तु मुख्यमंत्री पाकिस्तान को जाने वाले पानी को रोकने की बात कर रहे हंै जबकि एसवाईएल पर माननीय सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बावजूद भी मुख्यमंत्री उसे लेकर कोई कदम उठाना तो दूर उस पर एक शब्द बोलना भी उचित नहीं समझते।

पूरा प्रदेश जानता है कि प्रदेश में पानी की समस्या का समाधान केवल एसवाईएल का पानी मिलने के बाद ही सम्भव है। अब तो इस पर सुप्रीम कोर्ट की मोहर भी लग चुकी है और साथ ही साथ यह निर्देश भी दिया गयाहै कि केंद्र सरकार किसी एजेंसी से पूर्ण सुरक्षा के दायरे में इसका बचा हुआ निर्माण कार्य पूरा करवाकर हरियाणा प्रदेश को उसके हक का पानी दिलवाए। परन्तु  प्रदेश भाजपा सरकार और केंद्र सरकार  इस मामले में कोई  कदम नही उठाया। उल्टा प्रदेश सरकार तो मामला कोर्ट में लंबित बताकर उल्टा जनता को गुमराह कर रही है। एस वाई एल का पानी मिलने के बाद जंहा सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी होगा वंही प्रदेश के हर क्षेत्र में पीने के पानी की भीकोइ समस्या नही रहेगी। इनेलो सांसद ने कहा कि एसवाईएल को लेकर इनेलो हमेशा गम्भीर रही है । जब से इस पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है तब से इनेलो लगातार भाजपा सरकार को जगाने का प्रयास करते हुए आंदोलनरत है और जनता का भी इसमे भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस मौके पर इनेलो जिलाध्यक्ष राजेन्द्र लितानी, विधायक अनूप धानक, कैप्टन छाजू राम ,युवा जिलाध्यक्ष अमित बूरा, सुनील बूरा, गुलाब सिंह खेदड़, कली राम खेदड़ सहित बहुत से इनेलो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Tags: Dushyant Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD