Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

वन विभाग जम्मू में वृहद पौधारोपण अभियान शुरू करेगा- राजीव जसरोटिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 13 Jun 2018

Last updated on: Jun 13, 2018, 00:00 IST

वन एवं पर्यावरण मंत्री राजीव जसरोटिया ने आज वन तथा इससे सम्बंधित विंगों द्वारा वर्श 2018-19 के दौरान शुरू किये जाने वाले पौधारोपण कार्यक्रमों हेतु तैयारियों का जायजा के लिए समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए वन अधिकारियों को हरियाली विकसित करने तथा प्रदूशण के खतरे से पर्यावरण को बचाने हेतु जम्मू में इस मानसून ऋतु में एक बड़ा पौधारोपण अभियान शुरू करने के निर्देश दिये। आयुक्त सचिव सौरभ भगत, प्रमुख मुख्य वन संरक्षक एम.एम. पंत,  मुख्य वन संरक्षक कश्मीर फारूक गिलानी, जम्मू समीर भारती, निदेशक सामाजिक वानिकी ऐ.के. सिंह, वन संरक्षक श्रीनगर, चिनाव तथा वैस्ट सर्कल तथा मंत्री के ओएसडी नागेन्द्र सिंह जम्बाल बैठक में उपस्थित थे। जसरोटिया ने कहा कि विभाग जुलाई के महीने में शुरू होने वाली इस मानसून ऋतु में जम्मू संभाग में एक बड़ा पौधारोपण अभियान शुरू करने की योजना बना रहा है तथा इस समय के दौरान पूरे 50 वन क्षेत्रों में लगभग 25 लाख पौधे लगाये जाएंगे। 

मंत्री ने वन विभाग तथा सामाजिक वानिकी डिविजन, वन्यजीव विभाग, टैरिटोरियल डिविजन, वन सुरक्षाबल, एकीकृत जलापूर्ति विकास परियोजना तथा मृदा संरक्षण विभाग जैसी सम्बंधित विंगों के अधिकारियों को  सामुहिक रूप से कार्य कर प्रत्येक क्षेत्र में पौधारोपण स्थलों को चिन्हित करने के निर्देश दिये। मंत्री ने वन आयुक्त सचिव को प्रत्येक सम्बंधित विभाग से नौडल अधिकारियों को नियुक्त करने  के निर्देश दिये ताकि पहले से ही चिन्हित स्थलों पर एक साथ पौधारोपण शुरू किया जा सके। राज्य वन अनुसंधान संस्थान निदेशक ने मंत्री को बताया कि इस मानसून ऋतु के दौरान पौधारोपण के लिए जम्मू क्षेत्र में 40 लाख पौध उपलब्ध है। बैठक में बताया गया कि ऊधमपुर से लखनपुर तक राश्ट्रीय राजमार्ग के छूटे हुए किनारों पर एक वृहद पौधारोपण अभियान शुरू किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वर्श 2017-18 में विभिन्न योजनाओं के तहत पूरे जम्मू क्षेत्र में लगभग 21.98 लाख पौधे लगाये गये जबकि इस वर्श 40 लाख पौधे लगाने की व्यवस्था की गई है। 

 

Tags: Rajiv Jasrotia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD