स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक अहम उपलब्धी में लखनपुर, विजयपुर, डोडा तथा ठाठरी नाम के जम्मू संभाग के चार शहरी स्थानीय निकायों को एक साथ खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) घोशित किया गया है। शहरी स्थानीय निकाय जम्मू के निदेशक सुशमा चौहान के अनुसार कठोर लेखा परीक्षा प्रक्रिया के बाद भारत की गुणवत्ता परिशद ने अणिकारिक तौर पर घोशणा की, जो सभी नगर पालिकाओं में निरंतर 3 दिनों में फैली हुई है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धी के साथ यह चारो कस्बे भी ओडीएफ स्थान प्राप्त करने के लिए जम्मू प्रांत में पहले बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह एक टीम तथा इन चारों नगर समितियों के कार्यकारी अधिकारी का प्रयास था जिन्होंने ओडीएफ की प्राप्ति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि जम्मू प्रांत के षेश शहरी स्थानीय निकायों के लिए ओडीएफ स्थान प्राप्त करने हेतु सीईओ डोडा एमसी के तारिक बलवान, ठाठरी एमसी के संजय शर्मा, विजयपुर एमसी के दलीप अबरोल तथा लखनपुर एमसी रविन्द्र सिंह सहित ओडीएफ स्थान प्राप्त करने के लिए अन्य शहरी स्थानीय निकायों का मार्ग दर्शन एवं सहायता के लिए एक विभागीय संसाधन टीम बनाई गई है।
इस टीम का डीयूएलबी एचओ के रविन्द्र शर्मा द्वारा पूरी तरह से समर्थन किया जायेगा। यह उल्लेखनीय है कि अब तक केवल दो शहरों-लेह तथा श्रीनगर को ओडीएफ स्थान घोशित किया गया है। इसके अतिरिक्त शहरी स्थानीय निकाय जम्मू के निदेशक ने बताया कि यह ओडीएफ प्रमाणन केवल 6 महीने के लिए मान्य है तथा इन शहरी स्थानीय निकायों को नवम्बर 2018 में पुनः प्रमाणन के लिए लेखा परीक्षण किया जायेगा। शहरी स्थानीय निकाय जम्मू को इस उपलब्धी के लिए बधाई देते हुए आवास एवं शहरी विकास मंत्री सतपाल शर्मा ने कहा कि यह पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है क्योकि इस उपलब्धी से आगामी वर्श के स्वच्छ सर्वेक्षण में अपने स्थान को बढाने के लिए राज्य की सहायता होगी।