Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

के जे अल्फोंस ने नई अतुल्य भारत वेबसाइट लॉन्च की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Jun 2018

Last updated on: Jun 14, 2018, 00:00 IST

पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के जे अल्फोंस ने आज नई दिल्ली में नई ‘अतुल्य भारत’ वेबसाइट लॉन्च की। वेबसाइट में भारत को आध्यात्मिकता, विरासत, साहसिक कार्य, संस्कृति, योग, तंदुरुस्ती जैसे क्षेत्रों में प्रमुख अनुभवों के इर्द-गिर्द घूमते सर्वांगीण लक्ष्य के रूप में दिखाया गया है। विदेशी पर्यटकों के बीच भारत को ‘मस्ट-विजिट’ स्थान के रूप में प्रचारित करने के लिए वेबसाइट अंतर्राष्ट्रीय मानकों की प्रौद्योगिकी और प्रचलन का अनुसरण करती है।आधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ गतिशील और संवादात्मक वेबसाइट शुरू करते हुए पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री के जे अल्फोंस ने उम्मीद जताई कि यह दुनिया भर में बेहतरीन वेबसाइट के रूप में उभरेगी। उन्होंने यह भी कहा कि नई वेबसाइट काफी संवादात्मक है और इसमें सभी जरूरी सामग्री होगी। वेबसाइट पर जरूरी सामग्री समय-समय पर अद्यतन की जाती रहेगी। उन्होंने वेबसाइट के विकास में शामिल टेक महिन्द्रा, गूगल, अडोब और एनआईसी टीम जैसे सभी हितधारकों का धन्यवाद किया।इस मौके पर पर्यटन सचिव सुश्री रश्मि वर्मा ने बताया कि नई वेबसाइट आगंतुकों को विकल्प सुझाएगी और फिर किसी तरह की पूछताछ की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने यह भी बताया कि वेबसाइट पूरी दुनिया में सूचना उपलब्ध कराएगी। इसमें देश भर के आकर्षक स्थलों के बारे में भी जानकारी होगी। सुश्री वर्मा ने बताया कि अमेरिका, रूस और चीन से वेबसाइट पर आगंतुकों ने आना शुरू भी कर दिया है।वेबसाइट में कई उपयोगी विशेषता है जो इसे अधिक संवादात्मक बनाती है और वेबसाइट पर आने वाले आगंतुकों को गहरी जानकारी उपलब्ध कराती है।

नई वेबसाइट की विशेषताएं:-

यूजर फ्रेंडली डिजायन:  सौंदर्यपरकता से डिजायन की गई वेबसाइट जहां आसानी से सूचनाएं उपलब्ध होंगी।

समृद्ध सामग्री: यात्रा की योजना बनाने से पहले कई स्थलों की जानकारी और वहां से जुड़े अनुभवों की मौजूदगी। 

उन्नत रूप से अपने लिए उपयुक्त: विभिन्न यूजर शख्सियतों की पहचान और व्यक्तिगत अनुभवों से भरपूर वेबसाइट जिसका अपने अनुकूल उपयोग संभव।

मोबाइल रेडी: मोबाइल यंत्रों पर आसानी से सूचनाएं प्राप्त करने के लिए पूरी तरह से उत्तरदायी वेबसाइट।

संवादात्मक खोज:  क्विक सर्च के जरिए अपनी इच्छा के अनुसार स्थलों और अनुभवों तक आसान पहुंचे।

यूजर जेनेरेटिड कंटेंट:  साथी पर्यटकों के अनुभवों और उनकी कहानियों के मार्फत भारत के बारे में गहराई से जानना संभव।

वेबसाइट का विकास टेक महिन्द्रा ने किया है और यह एनआईसी क्लाउड से संचालित है। भविष्य में यह वेबसाइट हिंदी और अन्य प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगी।

 

Tags: KJ Alphons

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD